फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिग्गज एक्टर को याद कर इमोशनल हो गए धर्मेंद्र, तस्वीर शेयर कर लिखा- 'कहां गए वो दिन'

Sun, 21 Jul 2019 10:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 21 Jul 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra shared throwback photo with Rajendra Kumar on his birthday
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों से दूर अब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह ट्विटर पर अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे, परिवार और दोस्तों के साथ की तस्वीरे शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी के पुराने दिनों और दोस्तों को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। 
Dharmendra shared throwback photo with Rajendra Kumar on his birthday
Dharmendra, Rajendra Kumar - फोटो : social media
धर्मेंद्र ने ये पोस्ट दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार के जन्मदिन पर शेयर किया। राजेंद्र कुमार के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने उन्हें याद किया। धर्मेंद्र द्वारा शेयर की गई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उनके साथ राजेंद्र कुमार और अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा और अपनी फिल्म 'आई मिलन की बेला' को भी याद किया। 
Dharmendra shared throwback photo with Rajendra Kumar on his birthday
dharmendra - फोटो : file photo
धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा- कहां गए वो दिन , हम सब बहुत याद करते हैं आपको। मेरे प्यारे भाई राजेंद्र की खूबसूरत यादें। मैंने अपने करियर की शुरुआत उनके साथ फिल्म 'आई मिलन की बेला' से की थी। धर्मेंद्र के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dharmendra shared throwback photo with Rajendra Kumar on his birthday
Rajendra Kumar - फोटो : Social Media
वहीं बात करें बॉलीवुड के जुबली कुमार यानी एक्टर राजेंद्र कुमार ने स्टारडम की जो ऊंचाइयां छूईं वो आज तक कोई नहीं छू पाया। राजेंद्र कुमार का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों में 25 हफ्तों तक लगातार चलती रहतीं और रिकॉर्ड बनातीं। इसी की वजह से राजेंद्र कुमार का नाम जुबली कुमार पड़ गया। राजेंद्र कुमार उस वक्त सबसे अमीर स्टार बन गए थे। हालांकि कुछ वक्त बाद ही राजेंद्र कुमार के दौड़ते करियर में अचानक ही ब्रेक लग गया और उन्होंने सपोर्टिंग रोल की तरफ अपना रुख कर लिया। 
विज्ञापन
Dharmendra shared throwback photo with Rajendra Kumar on his birthday
hema malini, dharmendra - फोटो : Social Media
आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र फिल्मों से दूर इन दिनों अपने फार्म हाउस पर वक्त बिता रहे हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वो अक्सर खेती करते हुए और जानवरों के साथ नजर आते हैं। बीते दिनों उनकी पत्नी और मथुरा लोकसभा सीट से सांसद हेमा मालिनी संसद प्रांगण में झाड़ू लगाते हुए नजर आई थीं, इस पर धर्मेंद्र ने फैन को जवाब देते हुए कहा था कि हेमा उन्हें अनाड़ी लग रही थीं हालांकि बाद में उन्हें अपने इस कमेंट के लिए माफी मांग ली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed