{"_id":"5fc494e21105907fec4edb61","slug":"dharmendra-sunny-deol-and-bobby-deol-film-apne-2-release-on-diwali-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी ‘अपने 2’, अनिल शर्मा को मिला फिल्म निर्माता दीपक मुकुट का साथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी ‘अपने 2’, अनिल शर्मा को मिला फिल्म निर्माता दीपक मुकुट का साथ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अपने
- फोटो : फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म ‘अपने’ की सीक्वेल बनाने का खुलासा अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में ‘अमर उजाला’ के साथ एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में किया। अब कार्तिक पूर्णिमा के दिन ये भी खुलासा हो गया है कि ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी और इसकी शूटिंग अगले साल मार्च से ब्रिटेन में शुरू की जाएगी।
2 of 5
देओल खानदान
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म में पैसा मशहूर फिल्म निर्माता दीपक मुकुट लगाने जा रहे हैं। यह गुरु नानक जयंती तब और स्पेशल हो गई, जब निर्माताओं और देओल परिवार ने गुरु नानक जी के आशीर्वाद से इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा करने का फैसला किया।
3 of 5
धर्मेंद्र
- फोटो : instagram/aapkadharam
सुपरस्टार धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल की शानदार तिकड़ी ने 'अपने' फिल्म में स्क्रीन पर जादू बिखेरा था। अब, 14 साल बाद एक बार फिर ये तिकड़ी इस कहानी को दोहराने के लिए तैयार है। अनिल शर्मा और दीपक मुकुट इस तिकड़ी को साथ लाने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अपने
- फोटो : फिल्म
अनिल शर्मा के करीबी सूत्र बताते हैं कि फिल्म का दूसरा भाग कई दिनों से प्रॉसेस में था, अब इस सीक्वल की पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। पहली फिल्म की भावनाओं और संस्कारों को ध्यान में रखते हुए "अपने 2" की स्टोरी लाइन भी काफी एक्शन, इमोशंस, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर है, जिसमें कुछ दिलचस्प नए किरदारों को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
धर्मेंद्र के साथ बॉबी देओल, सनी देओल
- फोटो : फाइल
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च से पंजाब और यूरोप में शुरू होगी। इस फैमिली स्पोर्ट्स ड्रामा को दिवाली 2021 में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। धर्मेंद्र के मुताबिक, "ये फिल्म मेरे जीवन की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है। हमारी पूरी टीम द्वारा किया गया संयुक्त प्रयास आप सभी ने बहुत अच्छी तरह से रिसीव किया। अब मैं बेहद ही खुश हूं क्योंकि मुझे अपने पूरे परिवार-मेरे बेटे सनी, बॉबी और मेरे पोते करण के साथ अपने 2 की शूटिंग करने को मिलेगी। यह एक बहुत ही खास फिल्म होगी और मैं शूटिंग के लिए उत्सुक हूं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।