फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल हुए धर्मेंद्र, बोले- 'क्या लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे'

Sun, 01 Mar 2020 05:54 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Mar 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
dharmendra video shared and remember old days
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र फिल्मों से दूर हैं लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। धर्मेंद्र के फैंस उनके पोस्ट पर खूब कमेंट और लाइक करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है।

dharmendra video shared and remember old days
dharmendra - फोटो : social media

वीडियो में धर्मेंद्र एक शेर पढ़ते हैं और कहते हैं कि 'क्या लेकर आए थे क्या लेकर जाओगे'। वीडियो देख उनके फैंस प्यार जता रहे हैं। एक यूजर ने ने लिखा- 'नीदरलैंड से आपको प्यार'। एक अन्य ने लिखा- 'आपके जैसा कोई नहीं है'। एक यूजर ने कमेंट किया- 'तुस्सी ग्रेट हो पाजी'। 

dharmendra video shared and remember old days
Dharmendra - फोटो : social media

धर्मेंद्र ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'सभी दोस्तों, आपको ढेर सारा प्यार'। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पुराने दिनों को याद करते हैं और गुजरे जमाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार वो काफी इमोशनल भी हो जाते हैं।

View this post on Instagram

Dear friends, with love to you all 🙏

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

विज्ञापन
विज्ञापन
dharmendra video shared and remember old days
sholay - फोटो : social media

हाल ही में धर्मेंद्र ने अपनी ब्लॉकबास्टर फिल्म 'शोले' को याद किया। उन्होंने शोले से जुड़ी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से जो तस्वीर साझा की वह शोले के सेट से है। इस तस्वीर में धर्मेंद्र के साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ड्रेस को देखकर कहा जा सकता है कि ये तस्वीर शोले के सुपरहिट गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' की है। तस्वीर में अमिताभ बच्चन बाइक पर बैठे हैं और धर्मेंद्र उनके पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में जय और वीरू की जोड़ी देखते ही बन रही है।

विज्ञापन
dharmendra video shared and remember old days
Sholay film - फोटो : twitter

इस तस्वीर को साझा करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'यादें सुनातीं...तस्वीर, इक तस्वीर, कि याद जिसकी यादें दुनिया हो गई, लव यू दोस्तों।' हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया। गौरतलब है कि फिल्म 'शोले' साल 1975 में आई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र ,अमिताभ बच्चन के अलावा अमजद खान, संजीव कुमार, जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

इंस्टाग्राम पर सलमान के फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड़ के पार, अभिनेता ने फैंस को किया शुक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed