टी-सीरीज के मालिक दिवंगत फिल्म और म्यूजिक प्रोड्यूसर गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार इन दिनों फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' को लेकर चर्चा में हैं। 23 सितंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए खुशाली कुमार ने डेब्यू किया है। इस फिल्म में खुशाली एक्टर आर. माधवन के साथ नजर आई हैं। खुशाली ने अपनी एक्टिंग यात्रा शुरू कर दी है, देखना दिलचस्प होगा कि वह इसमें कितना सफलता अर्जित कर पाती हैं। लेकिन, बता दें कि खुशाली की मां उन्हें अभिनय की दुनिया में भेजने के लिए कतई तैयार नहीं थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद खुशाली ने यह बात कही है। उन्होंने बताया कि एक्टिंग डेब्यू के लिए उन्हें बाकायदा अपनी मां सुदेश कुमारी को मनाना पड़ा।
Khushali Kumar: खुशाली कुमार के एक्टिंग डेब्यू के खिलाफ थीं मां, आर. माधवन की यह फिल्म देखने के बाद दी इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बातचीत के दौरान खुशाली ने अपनी पहली फिल्म धोखा: राउंड द कॉर्नर पर बात की और साथ ही अपने पिता की मृत्यु और उसके बाद आईं दिक्कतों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पिता के निधन के बाद उनके भाई भूषण कुमार ने टी-सीरीज की देखभाल की और वह खुद एक फैशन डिजाइनर बन गईं। वहीं, बहन तुलसी कुमार सिंगर है। खुशाली ने कहा कि बॉलीवुड के जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी उनके लिए बतौर कलाकार अपनी यात्रा शुरू करना आसान नहीं था।
Dhokha Round D Corner: आर माधवन की फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स, कोई बोला डिजास्टर तो कोई
खुशाली ने कहा, 'पिता के निधन के बाद स्थिति ऐसी थी कि मम्मा बहुत डर गईं। वह मुझे और मेरी बहन को दिल्ली ले गईं। भैया (भूषण कुमार) कंपनी की देखभाल कर रहे थे। उस समय, टी-सीरीज के लिए 5000 से अधिक लोग काम कर रहे थे और मम्मा हम तीन बच्चों के साथ अकेली महिला थीं। वह हम में से किसी को भी कैमरे के सामने नहीं आने देना चाहती थीं। सच तो ये है कि सामने आने की शुरुआत सबसे पहले भैया ने शुरू की है और वह भी पिछले छह-सात वर्षों से ही सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। मां हमसे कहती थीं, 'तुम क्या करते हो इससे फर्क नहीं पड़ता, इसे कैमरे के पीछे करो। ऐसे में उन्हें समझाना अपने आप में एक प्रक्रिया थी।'
Dhokha Round D Corner Review: माधवन की साख पर टी सीरीज का बट्टा, खुशाली कुमार ही फिल्म का इकलौता
उन्होंने किस तरह मां को राजी किया, इस पर बात करते हुए खुशाली ने कहा, मुझे याद है कि उन्हें फिल्म '3 इडियट्स' के सीन दिखाए, जिसमें आर. माधवन सर अपने पिता को अपना पैशन फॉलो करने देने के लिए राजी कर रहे थे।' खुशाली ने कहा, 'मैं फैशन डिजाइनर के रूप में काम कर रही थी और मेरा काम पसंद किया जा रहा था। लेकिन, रोज काम पर जाना और आकर मम्मा के सामने रोना मेरे रुटीन में था। मैंने उन्हें पापा के वो पुराने आर्टीकल्स दिखाए, जिनमें पापा ने बताया था कि एक्टिंग उनका सपना थी। आखिर में मां ने मुझे इजाजत दे दी।' बता दें कि खुशाली वर्ष 2015 में पहली बार एक म्यूजिक वीडियो में पर्दे पर नजर आई थीं। इसका नाम था- 'मैनू इश्क दा लगया रोग'। इसके अलावा वह 'पहले प्यार का पहला गम', 'मेरे पापा' और 'एक याद पुरानी' में भी नजर आ चुकी हैं। 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' में खुशाली ने माधवन की पत्नी सांची सिन्हा का रोल प्ले किया है, जिसे एक आंतकी (अपारशक्ति खुराना) बंधक बना लेता है।
R Madhavan: 'छेलो शो' के ऑस्कर में जाने पर आया माधवन का रिएक्शन, कही दी ये बड़ी बात