बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1' में नजर आने वाली हैं। कुछ समय पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यही वजह है कि इसकी पूरी कास्ट फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। हाल ही में इस फिल्म की एक्ट्रेस ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। वीडियो में ऐश्वर्या ढीले कपड़ों में नजर आ रही थीं जिसकी वजह से यूजर्स उनके गर्भवती होने के कयास लगाने लगे। एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या लॉन्ग जैकेट और ब्लैक लेगिंग में नजर आई। इस दौरान उन्होंने हैंड बैग भी कैरी किया था।
Aishwarya Rai: प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय? एयरपोर्ट लुक की वजह से फैंस लगा रहे कयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इस क्लिप पर लोग जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह दोबारा मां बनने वाली हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बच्चन परिवार में दूसरा बच्चा आने वाला है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं, वह जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं।' इसके अलावा बहुत से यूजर्स उनके इस लुक पर हैरानी जता रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि 30 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'पीएस- 1' से ऐश्वर्या चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके अलावा चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा, ऐश्वर्या लक्ष्मी और शोभिता धूलिपाला भी अहम किरदार में दिखेंगी।
Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, भरी महफिल में एक्ट्रेस को डांस करते देख लोगों ने लुटाए पैसे
वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आखिरी बार वह 'फन्ने खां' में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में थे। हालांकि साल 2018 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने फिर कसा तंज, बोले- एयरपोर्ट लुक पर करें कम बर्बादी