सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अंजलि का 'कच्चा बादाम' गाने पर डांस वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद वह कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' में भी नजर आई थीं। लेकिन इन सबके बीच अंजलि का एक एमएमएस भी वायरल हुआ था, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। इन सबके बीच, अब अंजलि अपनी नॉर्मल लाइफ में लौट चुकी हैं। हाल ही में, उनका गाना 'दिलजले' रिलीज हुआ है, जिसका बीटीएस वीडियो अंजलि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Anjali Arora: अंजलि अरोड़ा का नया वीडियो वायरल, भरी महफिल में एक्ट्रेस को डांस करते देख लोगों ने लुटाए पैसे:
अंजलि अरोड़ा ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें अंजलि अपने गाने के लिए डांस प्रेक्टिस करती दिख रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि अपने किरदार में खड़ी हैं और डांस प्रेक्टिक्स कर रही हैं। इस दौरान उनके आसपास सेट के कई सारे लोग मौजूद हैं। इतना ही नहीं, काफी सारे लोग अंजलि पर पैसे भी लुटाते हैं। वह पूरा सीन 'दिलजले' गाने में भी देखने को मिला है।
MMS Leak: अक्षरा सिंह से पहले इन अभिनेत्रियों के MMS लीक होने से मचा था बवाल, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम
इस वीडियो को शेयर करते हुए अंजलि अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे अब तक के पसंदीदा बीटीएस में से एक।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनका गाना 'दिलजले' रिलीज हो गया है। अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो पर लोगों के मिले-जुले कमेंट आ रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को पसंद करते हुए इस पर हार्ट और फायर के इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने अंजलि के इस पोस्ट को 'खराब' या 'बकवास' बताया है।
Anjali Arora: नशेड़ी के प्यार में पागल होंगी अंजलि अरोड़ा, नए गाने में निभाएंगी तवायफ की भूमिका, देखें वीडियो
बता दें कि अंजलि अरोड़ा के साथ इस गाने में विशाल पांडे नजर आए हैं। अंजलि गाने में नाचने वाली की भूमिका में हैं तो वहीं विशाल ने एक नशेड़ी का किरदार निभाया है। यह गाना 23 सितंबर को रिलीज हो चुका है और इस गाने को अच्छे खासे व्यूज मिल रहे हैं।