हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को लोगों का मनोरंजन करते हुए 100 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक सिनेमा जगत ने एक्टिंग को अपना पैशन बनाकर इसमें आने वाले सितारों की जिंदगी को बदला है। लेकिन फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए बहुत से सितारों ने यहां पर अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। इसका खुलासा समय-समय किया जाता है। हमारी सिनेमा इंडस्ट्री बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही काली है और इसी गहरी दुनिया का एक गिनहोना राज कास्टिंग का काउच है। यह सिनेमा इंडस्ट्री का एक ऐसा काला सच है, जिसे झुठला पाना बहुत ही मुश्किल है। कुछ अभिनेत्रियां जहां अपने साथ हुए अपराध पर चुप्पी साधे रखती हैं, वहीं समय-समय पर बहुत सी एक्ट्रेस को इसके बारे में बात करते हुए भी देखा जा चुका है। हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच पर मुखरता से अपनी बात रखी है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कास्टिंग काउच पर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
Casting Couch: कास्टिंग काउच का शिकार हुईं इन अभिनेत्रियों ने बताई इंडस्ट्री की काली सच्चाई,जान उड़ जाएंगे होश
कावेरी प्रियम
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अभिनय कर घर-घर में पहचान बनाने वाली कावेरी प्रियम ने एक रीसेंट इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के अपने भयावह अनुभव को साझा किया है। अभिनेत्री का कहना था कि उन्हें डेब्यू करने से पहले इंडस्ट्री में बहुत कुछ झेलना पड़ा था, जिसके कारण मायानगरी में उनका मनोबल पूरी तरह से टूट गया था। जी हां, कावेरी ने अपना दर्द बयां करते हुए और अभिनय की दुनिया की काली सच्चाई से पर्दा उठाते हुए कहा, उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने रोल के बदले अश्लील प्रस्ताव दिया था, जिससे वह काफी असहज हो गई थीं। वह इस घटना के बाद इतना टूट गई थीं कि उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। हालांकि, वह डायरेक्टर के जाल में नहीं फंसी थीं।
TV: कास्टिंग काउच पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, उसने मुझे ऑफर दिया और फिर...
रतन राजपूत
‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ और ‘संतोषी मां’ जैसे सीरियल्स से छोटे पर्दे पर मशहूर हुईं अदाकारा रतन राजपूत भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। जी हां, कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपने एक व्लॉग के माध्यम से कास्टिंग काउच के काले सच को उजागर किया था। अपने स्ट्रगल के समय पर टीवी से पहले रतन बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती थीं। अपने उन्हीं दिनों को याद कर रतन ने बताया था कि, 'आज से 14 साल पहले वह एक प्रोड्यूसर के पास गई थीं जिसकी उम्र 60-65 साल थी। काम मांगने कई रतन के सामने उसने एक ऐसी गंदी डिमांड रखी थी, जिसे सुन वह हैरान रह गई थीं।' इतना ही नहीं जब रतन ने उसे अपनी पिता की उम्र का बताया तो वह बोला- 'सुनो, अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती तो मैं उसके साथ भी सोता।'
Ratan Raajputh: मेरी बेटी भी होती तो भी मैं उसके साथ....कास्टिंग काउच का शिकार हुईं रतन राजपूत ने किया खुलासा
शमा सिकंदर
टीवी से बॉलीवुड तक अपना दम दिखा चुकी बोल्ड एक्ट्रेस शमा सिकंदर को किसी भी पहचान की आवश्यकता नहीं है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के कारण अक्सर छाई रहती हैं। लेकिन हर प्लेटफॉर्म पर अपने आपको साबित करने वाली शमा सिकंदर ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का अनुभव किया है। अभिनेत्री ने पिछले दिनों कास्टिंग काउच पर हैरान करने वाला खुलासा किया था। शमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, कुछ फेमस निर्माताओं और निर्देशकों ने उन्हें अपना दोस्त बनाने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मुझे लगता था कि, काम के बदले उन्हें वास्तव में सेक्स ही चाहिए था।'
Shama Sikander: 'काम के बदले सेक्स की मांग करते थे प्रोड्यूसर्स', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं शमा सिकंदर
उर्फी जावेद
अपने अतरंगी और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बटोरने वाली उर्फी जावेद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्सर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने वाली उर्फी जावेद ने भी कुछ दिन पहले कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की थी। कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी उर्फी ने बताया था कि, उनके साथ एक दो बार ऐसा हुआ है। लेकिन वह बहुत चालाक हैं और ऐसे ट्रैप में नहीं फंसती हैं।