रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज का आज 38वां दिन है। यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है। वर्ल्डवाइड यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। अब इसकी निगाहें कमाई के मामले में दुनियाभर में नंबर बन बनने पर हैं। जानिए छठे शनिवार को फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
{"_id":"69ecea617b22a2bc170fcc22","slug":"dhurandhar-2-box-office-collection-day-38-total-earning-on-saturday-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर फिर बढ़ी 'धुरंधर 2' की कमाई, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से बस कुछ ही दूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वीकएंड पर फिर बढ़ी 'धुरंधर 2' की कमाई, दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म से बस कुछ ही दूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 25 Apr 2026 09:53 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब भी अच्छी कमाई कर रही है।
विज्ञापन
धुरंधर 2
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का कलेक्शन
'धुरंधर 2' की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। आज इसने खबर लिखे जाने तक 2.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1126.56 करोड़ रुपये हो गया है।

- पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे हफ्ते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 263.65 करोड़ रुपये जुटाए थे।
- तीसरे हफ्ते फिल्म की कमाई 110.60 करोड़ रुपये रही थी।
- चौथे हफ्ते इसने 54.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
- पांचवे हफ्ते फिल्म की कमाई 19.52 करोड़ रुपये रही थी।
'गिन्नी वेड्स सनी 2' को दूसरे दिन मिला वीकएंड का फायदा? जानें 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' के आगे कितनी हुई कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन
धुरंधर 2 का टीजर
- फोटो : X
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत के साथ इस फिल्म ने दुनियाभर में भी अच्छी कमाई की है। 38 दिनों में इस फिल्म ने दुनियाभर में 1824.94 करोड़ रुपये कमाए हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 'बाहुबली 2' (1788) के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब इसकी निगाहें 'दंगल' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर हैं। 'दंगल' 2070 करोड़ रुपये की कमाई के साथ नंबर एक पर है।

'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर 2' एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है। इसका पहला पार्ट पिछले साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर ने अहम भूमिका निभाई है।

'भूत बंगला' मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
किस फिल्म से मिल रही चुनौती?
'धुरंधर 2' को अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' से चुनौती मिल रही है। 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आज 9वें दिन 8.52 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। नौ दिनों में इस फिल्म ने कुल 98.67 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपये हो गया है।

कमेंट
कमेंट X