{"_id":"69be042f19d6909c5400bc65","slug":"dhurandhar-2-day-2-collection-ranveer-singh-director-aditya-dhar-movie-cross-200-crore-2026-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ क्लब में शामिल धुरंधर 2', दूसरे दिन भी ‘पुष्पा 2’ का रिकाॅर्ड तोड़ा; वर्ल्डवाइड कमाई में मारी बाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
200 करोड़ क्लब में शामिल धुरंधर 2', दूसरे दिन भी ‘पुष्पा 2’ का रिकाॅर्ड तोड़ा; वर्ल्डवाइड कमाई में मारी बाजी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:09 AM IST
सार
Dhurandhar 2 Day 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर सबको चौंका दिया था। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई की है। जानिए, दूसरे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया? किन फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ा है। इसके साथ ही रिलीज हुई ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने बाॅक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की, जानिए?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर अच्छा-खास क्रेज देखा गया। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने बढ़िया कमाई की है। फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री मार ली है। साथ ही कई फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पार किया है। इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी कई फिल्मों से आगे ‘धुरंधर 2’ निकल गई है। जानिए ‘धुरंधर 2’ और इसके साथ ही रिलीज हुई फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का दूसरे का दिन का कलेक्शन?
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
200 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर 2’
ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन ही 200 करोड़ क्लब में ही एंट्री ली है। यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी तीसरे नंबर पर पहुंची
‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 240 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणवीर की फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ चुकी है। इसने प्रभास की इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘राजा साहब’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर दिया है। ‘राजा साहब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 208.38 करोड़ रुपये था। अब ‘धुरंधर 2’ की नजर ‘बॉर्डर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर है।
‘पुष्पा 2’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ा
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने साउथ के अलावा हिंदी पट्टी में भी कमाल का कलेक्शन किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। लेकिन ‘पुष्पा 2’ के दूसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को ‘धुरंधर’ से पार कर लिया है। ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ ने भी दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए ‘धुरंधर 2’ ने दोनों फिल्मों से दोगुना ही कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में पवन कल्याण
- फोटो : एक्स@OGcults
‘उस्ताद भगत सिंह’ का क्या रहा हाल?
‘धुरंधर 2’ के अलावा साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। पवन कल्याण की इस फिल्म पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे दिन इसका कलेक्शन गिर गया। ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने दूसरे दिन सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 44 करोड़ रुपये हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।