{"_id":"69d677bef8e6ac2b5d0db338","slug":"dhurandhar-2-movie-starring-ranveer-singh-day-21-wednesday-box-office-collection-cross-1000-crore-2026-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1000 करोड़ क्लब में शामिल, ‘धुरंधर 2’ ने बुधवार को कितना कमाया? वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ का तोड़ देगी रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
1000 करोड़ क्लब में शामिल, ‘धुरंधर 2’ ने बुधवार को कितना कमाया? वर्ल्डवाइड ‘पुष्पा 2’ का तोड़ देगी रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Wed, 08 Apr 2026 09:14 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Day 21 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई का जादुई आंकड़ा छू लिया है। अब भी इस फिल्म की बढ़िया कमाई जारी है। जानिए, 21वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बन चुकी है। साथ ही ‘धुरंधर 2’ फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने से अब चंद कदम ही दूर है। जानिए, बुधवार को फिल्म ने कितनी कमाई की है। क्या इसने अपने कलेक्शन में इजाफा किया है या फिर कमाई में गिरावट आई है।
2 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
21वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया?
आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन में बुधवार को कमी दिखी। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 21वें दिन 5.87 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि मंगलवार को इसने 10.10 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,039.24 करोड़ रुपये को चुका है।
3 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी ‘धुरंधर 2’
अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,641.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को यह फिल्म पीछे छोड़ चुकी है। वहीं कई बड़ी बॉलीवुड फिल्माें का भी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे। यह आंकड़ा छूने से अभी ‘धुरंधर 2’ दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की कहानी बनी चर्चा का विषय
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कहानी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय है। खासकर सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी क्रेज है। अब भी इसके गानों पर रील्स बन रही हैं। फिल्म की कहानी में छिपे मतबल को खोजा रहा है। डायरेक्टर और एक्टर्स की तारीफ की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ नहीं दे सकी कॉम्पिटिशन
इस वक्त कोई बॉलीवुड फिल्म, ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले में नहीं है। लेकिन एक हॉलीवुड फिल्म फिर भी थोड़ी बहुत कमाई कर रही है। हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को 1.21 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 42.71 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म रिलीज के 14वें दिन भी 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी भारत में पार नहीं कर पाई है लेकिन वर्ल्डवाइड जरूर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।