{"_id":"69d91624b314b3031c0805f1","slug":"dhurandhar-2-starring-ranveer-singh-day-23-friday-box-office-collection-movie-break-new-record-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘डकैत’ ने क्या डाला ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर डाका? 23वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘डकैत’ ने क्या डाला ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर डाका? 23वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Poonam Kandari
Updated Fri, 10 Apr 2026 08:55 PM IST
सार
Dhurandhar 2 Day 23 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। आज साउथ फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हुई। क्या ओपनिंग डे पर यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला कर सकी? या फिर ‘धुरंधर 2’ का जलवा भी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रहा।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले 23 दिन से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का राज चल रहा था। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए। आज यानी शुक्रवार को एक साउथ फिल्म ‘डकैत’ भी रिलीज हुई, यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज की गई है। जानिए, इस फिल्म के आने से ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर क्या असर पड़ा है? साथ ही ‘धुरंधर 2’ ने क्या नए रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
2 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
23वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन 3.84 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। जबकि गुरुवार को इसने 7.15 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,052.26 करोड़ रुपये को चुका है।
3 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ ने बॉलीवुड में छुआ बड़ा बेंचमार्क
‘धुरंधर 2’ ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक इस फिल्म का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। रिलीज के 22वें दिन यह रिकॉर्ड फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने नाम किया था। इसके बराबर कमाई कोई हिंदी फिल्म अब तक नहीं कर पाई है।
साथ ही अब तक ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,658.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुकी है। फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,742.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टाॅप 10 फिल्मों में शामिल
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, ऐसे में यह फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। टॉप 10 में इनसे जगह बनाई है। इस साल रिलीज हुई कई हॉलीवुड फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं। यह लिस्ट में दसवें नंबर पर है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'डकैत'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘डकैत’ क्या रहा ‘धुरंधर 2’ के आगे हाल?
आज ‘डकैत’ फिल्म भी भारत में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 3.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी वर्जन ने 51 लाख रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो ‘धुरंधर 2’ ही कमाई करने के मामले में अभी तक आगे चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।