सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा 'धुरंधर' का तूफान, तोड़ा शाहरुख की 'पठान' का रिकॉर्ड; जानें कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 31 Dec 2025 08:18 PM IST
सार

Dhurandhar Box Office Collection Day 27: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफस पर थमने का नाम नहीं ले रही। आज फिल्म की रिलीज को पूरे 27 दिन हो गए हैं। जानिए आज का कलेक्शन?

विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 27 aditya dhar movie ranveer singh akshaye khanna sara arjun r madhavan
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
आदित्य धर की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। आज 31 दिसंबर को इस साल का आखिरी दिन है और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की कमाई की रफ्तार लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। जानें आज 27वें दिन बुधवार को फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
Trending Videos
Dhurandhar Box Office Collection Day 27 aditya dhar movie ranveer singh akshaye khanna sara arjun r madhavan
धुरंधर - फोटो : X

'धुरंधर' का अब तक का कलेक्शन

  • पहला दिन (ओपनिंग डे) - 28 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता (कुल) - 207.25 करोड़ रुपये 
  • दूसरा हफ्ता (कुल) - 253.25 करोड़ रुपये
  • तीसरा हफ्ता (कुल) - 172 करोड़ रुपये
  • 22वें दिन - 15 करोड़ रुपये 
  • 23वें दिन - 20.5 करोड़ रुपये
  • 24वें दिन - 22.5 करोड़ रुपये
  • 25वें दिन - 10.5 करोड़ रुपये
  • 26वें दिन - 11.25 करोड़ रुपये
    आज 27वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 27 aditya dhar movie ranveer singh akshaye khanna sara arjun r madhavan
धुरंधर - फोटो : X

'धुरंधर' की आज की कमाई 
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'धुरंधर' ने आज 27वें दिन इस साल के आखिरी दिन बुधवार को 6.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं आदित्य धर की 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर अभी तक 719.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: कृति सेनन ने भावुक नोट के साथ 2025 को कहा अलविदा, लिखा- 'इस साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया'

Dhurandhar Box Office Collection Day 27 aditya dhar movie ranveer singh akshaye khanna sara arjun r madhavan
धुरंधर - फोटो : X

'पठान' के बाद अब टूटेगा 'जवान' का रिकॉर्ड
Sacnilk के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर' ने 27वें दिन, 31 दिसंबर को वैश्विक स्तर पर अब तक 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। आज फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जल्द ही यह फिल्म 1200 करोड़ रुपये पार कर लेगी, जिसके बाद 'जवान' का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्में (वर्ल्डवाइड)

  • दंगल- 1968 करोड़ रुपये
  • जवान- 1148 करोड़ रुपये
  • धुरंधर- 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा (27 दिनों में)
  • पठान- 1050 करोड़ रुपये
  • एनिमल- 917 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 27 aditya dhar movie ranveer singh akshaye khanna sara arjun r madhavan
'धुरंधर' और 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' - फोटो : X
'धुरंधर' ने 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' को चटाई धूल
'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के 20 दिन बाद 25 दिसंबर को कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' रिलीज हुई। कार्तिक की इस फिल्म ने आज बुधवार को 7वें दिन 1.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। कुल मिलाकर अभी तक 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 28.23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: राहा के जन्म के बाद फिल्मों को लेकर बदल गई है आलिया भट्ट की समझ, बोलीं- 'मैं एक साथ 2 से 3 फिल्में नहीं...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed