फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

43 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा, नई रिलीज ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ से भी ज्यादा की कमाई

Fri, 16 Jan 2026 08:52 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 16 Jan 2026 08:52 PM IST
सार

Dhurandhar Day 43 Collection: स्पाई-थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब 43वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है। जानिए कितना रहा कलेक्शन…

विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 43 Ranveer Singh Starrer Film Collect More Than Happy Patel And Rahu Ketu
धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 43 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म अभी भी न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि करोड़ों में कमाई भी कर रही है। यही नहीं कई नई फिल्मों से भी फिल्म अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। अब जानते हैं कि 43वें दिन शुक्रवार को कैसी रही फिल्म की कमाई…

Dhurandhar Box Office Collection Day 43 Ranveer Singh Starrer Film Collect More Than Happy Patel And Rahu Ketu
धुरंधर - फोटो : X

43वें दिन भी 1 करोड़ पार हुई फिल्म
अपने छठे शुक्रवार यानी 43वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने करोड़ों में कमाई की है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने 43वें दिन 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 817.60 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 43 Ranveer Singh Starrer Film Collect More Than Happy Patel And Rahu Ketu
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : X

नई रिलीज ‘हैप्पी पटेल’ और ‘राहु केतु’ से निकली आगे
चौंकाने वाली बात ये है कि ‘धुरंधर’ की 43वें दिन की कमाई आज रिलीज हुईं ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ और ‘राहु केतु’ से ज्यादा है। ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने जहां खबर लिखे जाने तक पहले दिन सिर्फ 75 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ‘राहु केतु’ की कमाई सिर्फ 62 लाख रुपए ही रही है। हालांकि, देर रात इन आंकड़ों में बदलाव देखा जा सकता है। जबकि ‘धुरंधर’ ने खबर लिखे जाने तक 1 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 43 Ranveer Singh Starrer Film Collect More Than Happy Patel And Rahu Ketu
धुरंधर - फोटो : एक्स

चार हफ्ते 100 करोड़ से ऊपर रही ‘धुरंधर’ की कमाई

  • 28 करोड़ रुपए के साथ शुरुआत करने वाली ‘धुरंधर’ ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
  • इसके बाद दूसरे हफ्ते फिल्म ने 253.25 करोड़ रुपए की कमाई की।
  • जबकि तीसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 172 करोड़ रुपए रहा।
  • चौथे हफ्ते भी फिल्म का कलेक्शन सौ करोड़ रुपए से ऊपर रहा और फिल्म ने 106.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया।
  • इसके बाद पांचवें हफ्ते फिल्म की कमाई 51.25 करोड़ और छठे हफ्ते 26.35 करोड़ रुपए रही।
  • अब सातवें हफ्ते के पहले दिन यानी 43वें दिन भी फिल्म ने 1 करोड़ रुपए के आंकड़े को छू लिया है।
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 43 Ranveer Singh Starrer Film Collect More Than Happy Patel And Rahu Ketu
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
19 मार्च को रिलीज होगा फिल्म का दूसरा पार्ट
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट भी इसी साल 19 मार्च को रिलीज होना है। लेकिन फिल्म का पहला पार्ट ही अभी तक कमाई कर रहा है। ‘धुरंधर’ इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed