{"_id":"696a532e1d7eb8ceff0b9d6d","slug":"kareena-kapoor-follow-throwback-photo-trend-share-unseen-pictures-2026-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: तैमूर के जन्म के दाे दिन पहले सलमान के साथ पार्टी कर रही थीं करीना, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: तैमूर के जन्म के दाे दिन पहले सलमान के साथ पार्टी कर रही थीं करीना, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 16 Jan 2026 08:33 PM IST
सार
Kareena Kapoor Follow Throwback Photo Trend: आज बॉलीवुड के कई सेलेब्स 10 साल पुरानी अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर कर रहे हैं। इस ट्रेंड को करीना कपूर ने भी फॉलो किया है। उन्होंने तैमूर के जन्म से पहले की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर की थ्रौबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर ने शुक्रवार को थ्रोबैक फोटो ट्रेंड फॉलो करते हुए अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बेबी बंप में नजर आईं। साथ ही तैमूर के जन्म की तस्वीर भी पोस्ट की है। कई तस्वीरों में वह सैफ अली खान और अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। हर तस्वीर के साथ करीना ने एक कैप्शन भी लिखा है। एक तस्वीर से पता चलता है कि वह बड़े बेटे तैमूर के जन्म से दो दिन पहले सलमान खान के साथ पार्टी कर रही थीं। देखें, करीना कपूर की वो अनदेखी तस्वीरें।
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
बेबी बंप वाली तस्वीर पोस्ट की
करीना कपूर ने सबसे पहले अपने बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर की। इस फोटो में उन्होंने स्विम वियर पहना है। आगे कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह प्रेग्नेंट हैं और सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
तैमूर के जन्म से पहले पार्टी कर रही थीं करीना
करीना कपूर ने एक फोटो शेयर की, जिसमें सलमान खान और सैफ अली खान उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर उन्होंने लिखा, ‘तैमूर के जन्म से 48 घंटे पहले पार्टी करते हुए।’ इस फोटो के साथ करीना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।
4 of 5
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
तैमूर के जन्म की फोटो भी साझा की
आगे करीना कपूर ने बड़े बेटे तैमूर के जन्म की एक फोटो पोस्ट की हैं। इसमें सैफ अली खान बेटे को गोद में लिए खड़े हैं। फोटो में पीछे करीना कपूर की दादी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना कपूर की थ्रोबैक फोटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
दोस्तों और परिवार के साथ शेयर की कई तस्वीरें
करीना ने आगे बहन करिश्मा कपूर, उनके बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही सोनम कपूर के अलावा अपने दोस्तों के साथ भी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस के साथ साझा की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।