{"_id":"696a507e2e6579ce4a065a7a","slug":"rahu-ketu-box-office-collection-day-1-pulkit-samrat-varun-sharma-and-shalini-pandey-starrer-film-slow-opening-2026-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ की शुरुआत, पहले दिन फिल्म की हुई इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ की शुरुआत, पहले दिन फिल्म की हुई इतनी कमाई
पुलिकत सम्राट और वरुण शर्मा स्टारर ‘राहु केतु’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें ‘फुकरे’ फेम ये दोनों स्टार एक बार फिर स्क्रीन साझा कर रहे हैं। जानते कैसी रही फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत।
2 of 5
राहु केतु
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
धीमी रही शुरुआत
कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘राहु केतु’ की अब पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 62 लाख रुपए जुटा लिए हैं। हालांकि, इस आंकड़े के देर रात तक बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में ये देखना होगा कि फिल्म अंत तक किस आंकड़े पर पहुंच पाती है।
3 of 5
हैप्पी पटेल
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
वीर दास की ‘हैप्पी पटेल’ से है मुकाबला
‘राहु-केतु’ का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर आज ही रिलीज हुई वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ से है। इस फिल्म का निर्देशन भी वीर दास ने ही किया है। ‘हैप्पी पटेल’ ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 75 लाख रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, इसके आंकड़े भी देर रात तक बदल सकते हैं। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों में ‘हैप्पी पटेल’ ‘राहु केतु’ से आगे नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'राहु केतु'
- फोटो : इंस्टाग्राम@amit.sial
ऐसी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से कस्बे पर आधारित है। जहां लेखक चूरू लाल शर्मा (मनु ऋषि चड्ढा) अपनी जिंदगी और लेखन दोनों से ही निराश चल रहे होते हैं। उसी दौरान उसकी मुलाकात रहस्यमय फूफा (पीयूष मिश्रा) से होती है, जिनके पास एक ऐसी जादुई किताब है, जो हालात को पूरी तरह उलट-पुलट कर देती है। इस किताब के जरिए कहानी राहु (वरुण शर्मा) और केतु (पुलकित सम्राट) के उलझन भरे किरदार में एंट्री लेती है। कस्बे के लोग इन्हें अपशकुन मानने लगते हैं। इनकी मौजूदगी जहां भी होती है, वहां भ्रम, डर और ठहाके साथ-साथ चलने लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राहु केतु
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दमदार है स्टारकास्ट
विपुल विज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के अलावा शालिनी पांडे, पीयूष मिश्रा, मनु ऋषि चड्ढा, चंकी पांडे, अमित सियाल और सुमित गुलाटी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म में कई मजेदार पंचलाइन भी सुनने को मिलती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।