{"_id":"696a479d90f356f5e10df0f3","slug":"happy-patel-khatarnaak-jasoos-movie-day-1-collection-starring-vir-das-aamir-khan-imran-khan-and-mona-singh-2026-01-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ‘हैप्पी पटेल’ ने कितने कमाए? क्या आमिर खान लगा पाए फिल्म की नैया पार, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले दिन ‘हैप्पी पटेल’ ने कितने कमाए? क्या आमिर खान लगा पाए फिल्म की नैया पार, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:44 PM IST
सार
Movie Happy Patel Khatarnaak Jasoos Day 1 Collection: ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ जैसी फिल्मों के बीच शुक्रवार को ‘हैप्पी पटेल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में आमिर खान ने भी एक अहम किरदार किया है। जानिए, ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आमिर खान के बैनर तले बनी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ को कॉमेडियन वीर दास ने निर्देशित किया है। साथ ही फिल्म में लीड रोल भी किया है। कॉमेडी का तड़का लगी यह एक्शन, ड्रामा फिल्म शायद दर्शकों को रास नहीं आई। पहले दिन इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम रहा है। आमिर खान भी इस फिल्म का हिस्सा हैं लेकिन वह भी इस फिल्म को बचा नहीं पाए हैं।
2 of 5
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
- फोटो : इंस्टाग्राम-@aamirkhanproductions
ओपनिंग डे पर धीमा रहा कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 75 लाख रुपये ही कमाए हैं। यह कमाई की शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म पहले दिन काफी कम कलेक्शन के साथ अपना खाता खोल पाई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक यही है।
3 of 5
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘धुरंधर’ और ‘राजा साब’ के आगे नहीं टिक सकी वीर दास की फिल्म
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ के आने से पहले ही सिनेमाघरों में हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ और प्रभास की साउथ इंडियन फिल्म ‘द राजा साब’ मौजूद थी। शुक्रवार को यानी रिलीज के 43वें दिन ‘धुरंधर’ ने 91 लाख रुपये कमाए। वहीं रिलीज के आठवें दिन ‘द राजा साब’ ने 2.26 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह वीर दास की फिल्म, इन दो फिल्मों के आगे अपने कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दर्शकों को कहानी भी नहीं आई रास
गैंगस्टर ड्रामा को लेकर बुनी गई कहानी में जासूसी, कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। लेकिन फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ अपनी कहानी को दर्शकों तक ठीक से नहीं कर पाती है। फिल्म में आमिर खान भी हैं, उनका किरदार हटकर है। लेकिन वह भी दर्शकों को थिएटर तक आने के लिए राजी नहीं कर पाते हैं।
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में वीर दास, आमिर खान के अलावा मोना सिंह, शारिब हाशमी, सृष्टि तावड़े और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स भी नजर आए। फिल्म के किरदार दर्शकों को हंसाने की भरपूर कोशिश करते हैं लेकिन कमजोर कहानी इस काम में रोड़ा बनकर खड़ी हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।