फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बयालीसवें दिन ‘धुरंधर’ की कमाई में फिर बढ़ोतरी, गुरुवार को रणवीर सिंह की फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM IST
सार

Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 42: ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 42 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म अब भी जमकर कमाई कर रही है। जानिए, आज यानी गुरुवार को इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 42 Total Earning Above 800 Crore
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

अब तक फिल्म ‘धुरंधर’ कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। ‘धुरंधर’ 800 करोड़ क्लब में भी शामिल हो गई है। जानिए, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया? जानिए, भारतीय बॉक्स ऑफिस के अलावा यह फिल्म वर्ल्डवाइड कितनी कमाई कर चुकी है।

Ranveer Singh Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 42 Total Earning Above 800 Crore
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

धुरंधर’ ने गुरुवार को की कितनी कमाई? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को यानी बयालीसवें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने बुधवार को भी 3 करोड़ रुपये कमाए थे। इतने दिनों बाद भी इस फिल्म का कलेक्शन अच्छा-खास है। इसके आगे हालिया रिलीज फिल्म जैसे ‘राजा साब’ और ‘इक्कीस’ बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। 'इक्कीस' ने गुरुवार को यानी रिलीज के 15वें दिन सिर्फ 43 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं 'राजा साब' किसी तरह से गुरुवार को यानी रिलीज के सातवें दिन सिर्फ 5.65 करोड़ रुपये ही बटोर सकी है। देखा जाए तो 'धुरंधर' इतने दिनों बाद भी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा बढ़िया कमाई कर रही है।

Ranveer Singh Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 42 Total Earning Above 800 Crore
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
800 करोड़ क्लब में हुई शामिल
फिल्म ‘धुरंधर’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 816.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ रुपये था। पिछले साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 42 Total Earning Above 800 Crore
फिल्म 'धुरंधर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कितना रहा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन?
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं फिल्म ‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड भी नोट छा रही है। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 1,299.56 करोड़ रुपये हो चुका है। इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर है। इसने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 850 से 900 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे। 
विज्ञापन
Ranveer Singh Movie Dhurandhar Box Office Collection Day 42 Total Earning Above 800 Crore
फिल्म ‘धुरंधर’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी जल्द होगी रिलीज?
फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी थी। फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल जल्द रिलीज होगा। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। पहली फिल्म के कई कलाकार दूसरे पार्ट में भी नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed