सिनेमाघरों में इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में लगी हुई हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों के बीच एक क्लैश देखने को मिल रहा है। अब जानते हैं प्रभास की ‘द राजा साब’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बीच की टक्कर में कौन पड़ा किस पर भारी और सोमवार को किसने की कितनी कमाई?
‘धुरंधर’ या ‘द राजा साब’ कौनसी फिल्म पड़ी किस पर भारी? जानें सोमवार को दोनों फिल्मों की हुई कितनी कमाई
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘द राजा साब’ और ‘धुरंधर’ के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। जानिए सोमवार को दोनों फिल्मों का रहा कैसा प्रदर्शन…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को ‘द राजा साब’ की कमाई
प्रभास की हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर 11 दिन पूरे कर चुकी है। अब ‘द राजा साब’ के 11वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने 11वें दिन सोमवार को 89 लाख रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 140.24 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
‘द राजा साब’ का कलेक्शन
- ‘द राजा साब’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 53.75 करोड़ रुपए के साथ की थी।
- इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन 19.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
- इसके बाद फिल्म की कमाई लगातार गिरती गई और पहले हफ्ते में फिल्म का कुल कलेक्शन 130.25 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
- अब दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई गिरती जा रही है। आठवें दिन फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपए कमाए।
- नौवें दिन 3 करोड़ और 10वें दिन रविवार को फिल्म सिर्फ 2.60 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।
- वहीं अब 11वें दिन फिल्म सिर्फ 89 लाख रुपए ही जुटा पाई है।
‘द राजा साब’ पर भारी पड़ी ‘धुरंधर’
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर 46 दिन बिताने के बावजूद अच्छी कमाई कर रही है। यही नहीं ‘धुरंधर’ ‘द राजा साब’ पर भारी पड़ रही है। सोमवार को अपने 46वें दिन भी ‘धुरंधर’ ने 1.07 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि ‘द राजा साब’ सिर्फ 89 लाख रुपए ही हासिल कर पाई। इस तरह से ‘धुरंधर’ ‘द राजा साब’ पर भारी पड़ती दिख रही है। 46 दिनों में ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 826.17 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
एक ओर जहां ‘धुरंधर’ 46 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और अच्छे आंकड़े हासिल कर रही है। वहीं दूसरी ओर दर्शक ‘धुरंधर 2’ का भी इंतजार कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होनी है। ‘धुरंधर’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर यश की ‘टॉक्सिक’ से देखने को मिलेगी।