फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिलियन गर्ल ध्वनि भानुशाली ने छेड़ा नया तराना, हर हिंदुस्तानी को साथ लेकर कहा- 'जीतेंगे हम'

Sat, 02 May 2020 03:36 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 02 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali New Song Jeetenge Hum to stay positive while battle with Covid 19
ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में बन रहे तरानों में एक नया गाना और जुड़ा है, 'जीतेंगे हम'। सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा से प्रेरित इस गाने के बोल भले ज्यादा प्रभावशाली न हो पर देश की पॉप सेंसेशन ध्वनि भानुशाली ने इसे अपनी खास स्टाइल में गाकर लोगों का ध्यान खींचने की सफल कोशिश की है। जीतेंगे हम लोगों को कोरोना काल में सकारात्मक रहने के साथ साथ प्रेम और आशा के संदेश का प्रसार करने की कोशिश करता है।

Dhvani Bhanushali New Song Jeetenge Hum to stay positive while battle with Covid 19
Dhvani bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

इस नए गाने के बारे में टीसीरीज के सीएमडी भूषण कुमार कहते हैं, 'जब शब्द विफल होते हैं, तो म्यूजिक बोलता है। जीतेंगे हम भारत की इस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई की भावना का प्रतिनिधित्व करता हैं। हम ध्वनि भानुशाली को इस एंथम सॉन्ग में प्रस्तुत करते हुए बहुत खुश हैं। ये गाना हमने एक खास संदेश के लिए बनाया कि हम इस समय से जल्द बाहर निकलेंगे।'

Dhvani Bhanushali New Song Jeetenge Hum to stay positive while battle with Covid 19
Dhvani Bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

जीतेंगे हम का म्यूजिक वीडियो भी काफी प्रभावशाली दिखता है। कोरोना काल में घर बैठ इसे  ट्रिगर हैप्पी की टीम ने निर्देशित किया है। बताया गया कि यह म्यूजिक वीडियो न्यूनतम संसाधनों और बिना किसी तकनीक के ध्वनि के घर पर ही प्राकृतिक रोशनी में फोन से रिकॉर्ड और शूट किया गया है।  वीडियो में विभिन्न संस्कृतियों और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के साथ देश भर के प्रतिष्ठित स्थलों को दिखाया गया है, जिसमें पुलिस बल, अग्निशमन, सार्वजनिक सेवा और स्वास्थ्य सेवा कार्यकर्ता शामिल हैं, जो भारत की अदम्य भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali New Song Jeetenge Hum to stay positive while battle with Covid 19
Dhvani Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया

ध्वनि को उनके ग्लैमरस अवतार के लिए  जाना जाता है। दिलबर, लेजा रे, सौदा खरा खरा, साइको सैयां, वास्ते और दुनिया जैसे चार्टबस्टर्स उनकी शोहरत की अब तक की निशानिया हैं। अब इस नए वीडियो में ध्वनि का एक नया रूप देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
Dhvani Bhanushali New Song Jeetenge Hum to stay positive while battle with Covid 19
Dhvani bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

अपने इस नए सिंगल के बारे में ध्वनि भानुशाली कहती हैं, 'यह हम सभी के लिए एक कठिन समय है और 'जीतेंगे हम' सकारात्मकता फैलाने और लोगों को एक विश्व संकट के दौरान पॉजिटिविटी के साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने का एक छोटा सा  प्रयास है। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों के दिलों में सीधे प्यार और आशा का संदेश पहुंचाएगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed