सब्सक्राइब करें

नवरात्र से पहले आया ध्वनि का धमाल गाना ‘मेहंदी’, मशहूर निर्देशक विभु पुरी ने शूट किया रंगीला वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 21 Sep 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali New Song Mehendi Release Before Navratri festival
मेहंदी गाने में ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश में नए सिंगर्स की लीग में सबसे आगे निकल चुकीं यूट्यूब सेंसेशन ध्वनि भानुशाली को उनके ‘वास्ते’ के एक अरब व्यूज के चलते बिलियन सिंगर तो कहा ही जाता है, उनकी आवाज में मौजूद एक अलग तरह की खनक उन्हें संगीतकारों को तरह तरह के प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करती रही है। नवरात्र करीब है। देश में अभी से दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू होने लगी हैं और इस बारे में म्यूजिक इंडस्ट्री का पहला सिक्सर ध्वनि भानुशाली ने जड़  दिया है अपना बड़ा गाना ‘मेहंदी’ रिलीज करके। गुरफतेह पीरजादा के साथ इस गाने में ध्वनि की जोड़ी बनी है और प्रिया सरैया के लिए इस गाने को लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने संगीतबद्ध किया है। विशाल डडलानी की आवाज भी इस गाने में सुनने को मिलेगी। झीलों के सुंदर शहर उदयपुर में शूट किए गए इस गाने के दिलचस्प वीडियो का निर्देशन विभु पुरी ने किया है।

Trending Videos
Dhvani Bhanushali New Song Mehendi Release Before Navratri festival
मेहंदी गाने में गुरफतेह पीरजादा और ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने खुद के यूट्यूब चैनल पर अपना नया सिंगल रिलीज की बात करते समय ध्वनि की आवाज में विश्वास झलकता है। वह कहती हैं, "यह एक नई यात्रा की शुरुआत है और मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस क्षेत्र में सबसे अच्छे लोगों का साथ मिला है। यह मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा। विभु सर के साथ काम करना बहुत मजेदार रहा। उन्होंने इस गाने को जानदार, शानदार और जोरदार बना दिया। गुरफतेह के साथ काम करके बहुत खुशी हो रही है। वह दो दिनों की शूटिंग में मेरे साथी बने रहे और मुझे उम्मीद है कि हमें फिर से साथ काम करने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि संगीत प्रेमी ‘मेहंदी’ को उतना ही सराहेंगे और पसंद करेंगे, जितना उन्होंने मेरे पिछले गानों को पसंद किया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhvani Bhanushali New Song Mehendi Release Before Navratri festival
मेहंदी गाने में गुरफतेह पीरजादा और ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी सह-गायिका की प्रशंसा करते हुए मशहूर संगीतकार और गायक विशाल डडलानी कहते हैं, “ध्वनि की शख्सीयत अद्भुत है। वह अच्छे से पली-बढ़ी और मेहनती गायिका हैं। मैं उन्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखता हूं। ध्वनि की सफलता को लेकर संदेह करने वाले सभी लोगों का मुकाबला करते हुए कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने वाली उनकी यात्रा को मैंने गर्व से देखा है। इसलिए जब मुझे उनके साथ गाने के लिए कहा गया, तो मैंने सोचा कि यह बहुत मजेदार होगा, और ऐसा रहा भी।”

Dhvani Bhanushali New Song Mehendi Release Before Navratri festival
मेहंदी गाने में गुरफतेह पीरजादा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस म्यूजिक वीडियो में ध्वनि के साथ अभिनय करने वाले गुरफतेह पीरजादा के लिए ये अलग तरह का अनुभव रहा। वह बताते हैं, "यह संगीत वीडियो मेरे अब तक किए गए काम के दायरे से पूरी तरह से बाहर था और इसी बात ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया। ध्वनि एक प्रसिद्ध गायिका हैं जिन्होंने निश्चित रूप से अपने संगीत के आधार और प्रशंसकों के प्यार के साथ अपनी योग्यता साबित की है। मेरे लिए यह सब कुछ पूरी तरह से छलांग लगाने जैसा चुनौतीपूर्ण भी था। मुझे इसे शूट करने में भी बहुत मज़ा आया है और निश्चित रूप से इस पूरे अनुभव से बहुत कुछ सीखा भी है।”

विज्ञापन
Dhvani Bhanushali New Song Mehendi Release Before Navratri festival
मेहंदी गाने में गुरफतेह पीरजादा और ध्वनि भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ध्वनि के सिंगल ‘मेहंदी’ का म्यूजिक वीडियो निर्देशित करने वाले के बारे में इसके निर्देशक विभु पुरी भी खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, "यह गाना भाग रहे प्रेमियों के बारे में है। हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। सुबह की रोशनी को पकड़ने के लिए दौड़ना। डूबते सूरज को पकड़ने के लिए दौड़ना। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दौड़ना। वक्त के खिलाफ दौड़ना। बारिश के खिलाफ दौड़ना। इसे फिल्माना बेहद खुशी की बात रही।"

यहां देखिए ध्वनि भानुशाली का नया गाना मेहंदी’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed