बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीया मिर्जा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 9 दिसंबर 1981 को हैदराबाद में जन्मीं दीया मिर्जा को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की हीरोइन के तौर पर जाना जाता है। यह अभिनेत्री की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। पहली ही फिल्म से दीया अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों पर राज करने लगीं। आइए आज उनके जन्मदिन के खास अवसर पर उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
Dia Mirza Birthday: वाशु भगनानी ने दिया पहला ब्रेक, डेब्यू फिल्म से ही बन गईं स्टार, अब कहां हैं दीया मिर्जा?
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दीया मिर्जा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आइए आज उनके खास दिन पर उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम पहलुओं पर गौर फरमा लेते हैं-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 की उम्र में ही दीया ने शुरू किया काम
दीया मिर्जा की मां दीपा बंगाली हिन्दू हैं जबकि उनके पिता फैंक हैडरिच जर्मन। दीया जब महज 4 साल की थीं तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया। दीया की मां ने हैदराबाद के ही रहने वाले अहमद मिर्जा से दूसरी शादी की, जिसके बाद दीया ने अपने नाम के आगे मिर्जा लिखना शुरू कर दिया। 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वो एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।
मिस एशिया पैसिफिक के खिताब ने बदली किस्मत
साल 2000 में दीया ने फेमिना मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया। वो सेकेंड रनर अप रहीं। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में वो मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस एवॉन और मिस क्लोजअप स्माइल भी जीतीं। 18 साल की उम्र में दीया मिर्जा मिस एशिया पैसिफिक का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। इसी के बाद से बॉलीवुड में उनके लिए रास्ते बने।
वाशु भगनानी ने दिया फिल्म में ब्रेक
दीया मिर्जा को फिल्मों में लाने वाले वाशु भगनानी थे। उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से पहला ब्रेक दिया। नतीजा दीया के फेवर में रहा और इसने रातोंरात उनकी किस्मत बदल दी। साल 2001 में आई इस मूवी में दीया मिर्जा के अपोजिट आर माधवन थे। फिल्म को देखने के बाद लोग दीया मिर्जा की स्माइल और मासूमियत के कायल हो गए। वहीं, इसके बाद दीया के हाथ फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' लगी। दीया को लगा कि सलमान के साथ काम कर वो और ज्यादा पॉपुलर हो जाएंगी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ देगी। हालांकि, नतीजा बिल्कुल विपरीत रहा और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई। पहली फिल्म के बड़ी हिट होने और खूबसूरती के बावजूद दीया इंडस्ट्री में ज्यादा टिक नहीं सकीं। उन्हें 'दीवानापन', 'तुमको न भूल पाएंगे', 'दम', 'परिणीता', 'लगे रहो मुन्नाभाई' और 'संजू' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
दीया मिर्जा की निजी जिंदगी
निजी जिंदगी की बात करें तो दीया मिर्जा ने अक्तूबर 2014 में अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा के साथ शादी की थी। हालांकि, उनका ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला। इसके बाद अभिनेत्री ने साल 2021 में वैभव रेखी से शादी की और वह एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
Denzil Dias: मीडिया में छपने वाले बॉक्स ऑफिस आंकड़े फर्जी, इसीलिए नहीं हो रहा भारतीय सिनेमा में विदेशी निवेश