बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा का जन्मदिन नौ दिसंबर को होता है। दिया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। साल 2000 में ही दीया मिर्जा मिस एशिया पेसिफिक बनीं। लेकिन फिल्मों में वो ज्यादा नहीं चल पाईं। उन्होंने प्रोड्यूसर साहिल सांगा से शादी की थी, लेकिन इस साल इन दोनों का तलाक हो गया है। वैसे सिर्फ दीया मिर्जा ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती का लोहा दुनिया भर में मनवाने के बाद कई विश्व सुंदरियां फिल्मों में आईं। कुछ ने खूब कमाल किया तो कुछ का करियर जल्दी ही खत्म हो गया। एक नजर उन्हीं विश्व सुंदरियों पर...
दीया मिर्जा से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक,फिल्मों में आईं ये 10 विश्व सुंदरियां, कोई हिट तो कोई फ्लॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारा दत्ता
साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स साइप्रस का खिताब जीता। उन्हें लंबे समय तक फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली। उन्होंने टेनिस स्टार महेश भूपति से शादी की। उनकी एक बेटी है, वो अपने परिवार को ही ज्यादा वक्त दे रही हैं।
जूही चावला
1984 में मिस इंडिया का ताज पहनने वाली जूही चावला ने फिल्मों में खूब सफलता पाई। अपनी चुलबुली अदाओं से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जूही ने शादी से सबको चौंका दिया। उन्होंने अपनी उम्र से काफी बड़े जय मेहता से शादी की।
संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी ने 1980 में मिस इंडिया का ताज जीता। सलमान खान के साथ उनके प्यार के चर्चे खूब रहे, लेकिन फिर सलमान से उनका अलगाव हुआ और उन्होंने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी कर ली।
नम्रता शिरोडकर
1993 में नम्रता शिरोडकर के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। नम्रता ने साउथ के स्टार महेश बाबू से शादी कर ली। अब वह लंबे समय से फिल्मों से दूर।