{"_id":"5ded09998ebc3e1b8b4decca","slug":"panipat-actress-kriti-sanon-says-in-kapil-sharma-show-she-likes-to-use-mobile-phone-in-washroom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समय बचाने के लिए कृति सेनन बाथरूम में करती हैं ये जरूरी काम, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समय बचाने के लिए कृति सेनन बाथरूम में करती हैं ये जरूरी काम, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 08 Dec 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पानीपत' की स्टारकास्ट अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। शो में सभी खूब मजे किए। कपिल के शो में सभी स्टार्स आकर कई किस्से सुनाते हैं। ऐसे में शो में 'पानीपत' फिल्म में पार्वती बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कृति सेनन ने भी अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। कृति ने इस दौरान अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताया। कपिल शर्मा से बातचीत के दौरान कृति सेनन ने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद है।
2 of 5
Sanjay Dutt at Kapil Sharma Show
- फोटो : twitter
कृति सेनन ने अपनी इस आदत का खुलासा कपिल शर्मा के शो में एक खास राउंड के दौरान सवाल के जवाब में कहा। कपिल शर्मा के शो में तमाम फिल्मी सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं। इस दौरान कपिल सभी के साथ जमकर मस्ती करते हैं। मस्ती-मस्ती में कपिल कई निजी और मजेदार सवाल भी पूछते हैं। एपिसोड में कपिल एक अफवाह वाला राउंड भी खेलते हैं जिसमें वो स्टार्स से पूछते हैं कि उनके बारे में जो अफवाह फैली है वो सही है या नहीं। ऐसे में कपिल ने कृति के साथ भी ये राउंड खेला।
3 of 5
Kriti Sanon
- फोटो : instagram
इस दौरान कपिल शर्मा ने कृति से पूछा, 'क्या यह बात सही है कि आपको बाथरूम में फोन चलाना पसंद है और इसकी वजह से आपको काफी टाइम भी लग जाता है?' इसके जवाब में कृति ने कहा कि हां अफवाह बिल्कुल सही है। उन्होंने बताया कि उन्हें बाथरूम में फोन चलाना पसंद हैं और वो इस दौरान कई मैसेज के जवाब दे देती हैं और कई काम कर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sanjay Dutt and Kapil Sharma
- फोटो : twitter
वहीं कपिल ने अभिनेता संजय दत्त के सात भी इस दौरान कई सवाल जवाब किए। कपिल ने संजय से पूछा कि वो किसी बायोपिक में काम करना चाहते हैं इसके जवाब में संजय ने कहा कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। संजय से जब वजह पूछी गई तो उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा, 'क्योंकि वो कुछ भी बोल देते हैं।' संजय का ये मजेदार जवाब सुनकर शो में मौजूद ऑडियंस और सभी हंस पड़े।
विज्ञापन
5 of 5
Panipat
- फोटो : social mumbai
कपिल शर्मा के शो में कृति और संजय दत्त के अलावा शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए अर्जुन कपूर भी पहुंचे। वहीं फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारीकर भी फिल्म के प्रमोशन के लिए शो का हिस्सा बने। बता दें कि फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं अभिनेता संजय दत्त अब्दाली के किरदार में हैं। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।