फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रश्मि देसाई की इस हरकत से मां को हुआ था उनके अफेयर होने का शक, बिग बॉस में बताया पूरा किस्सा

Sun, 08 Dec 2019 08:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 08 Dec 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai and Arhaan Khan Unseen Video From Bigg Boss House
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

इन दिनों हर तरफ रश्मि देसाई और अरहान खान के किस्से छाए हुए हैं। चाहे वो बिग बॉस का घर हो या बाहरी दुनिया। बीते दिन सलमान खान ने रश्मि और पूरी दुनिया के सामने अरहान का सच लेकर आए थे। जिसके बाद से दोनों की खूब चर्चा हो रही हैं। इस सच्चाई को सुन केवल रश्मि ही नहीं बल्कि उनके फैन्स भी स्तब्ध रह गए थे। ऐसे में अब बिग बॉस हाउस से रश्मि का एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा सुना रही हैं।

Bigg Boss 13 Rashmi Desai and Arhaan Khan Unseen Video From Bigg Boss House
Rashami Desai - फोटो : voot

ये वीडियो रश्मि देसाई के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में अपने शुरुआती करियर के दिनों का एक किस्सा शेफाली जरीवाला, हिन्दुस्तानी भाऊ और अरहान को सुना रही हैं। रश्मि कहती हैं जब मैं इंडस्ट्री में नई आई थी तो मुझे पता चला कि यहां मां को आप करके पुकारते हैं। लेकिन मैं गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती थी तो हमारे यहां पर मां को तू बोलते थे।

Bigg Boss 13 Rashmi Desai and Arhaan Khan Unseen Video From Bigg Boss House
rashmi desai - फोटो : rashmi desai

ऐसे में मैंने अपनी मां को गुजराती में तमने कहकर पुकारना शुरू किया। जिसके बाद मेरी मां को लगा कि मेरा अफेयर चल रही है। रश्मि बताती हैं कि उनकी मां ने उनसे पूछा कि उनका कहीं अफेयर चल रहा है। तब उन्होंने इससे इनकार किया। तब मां ने कहा कि तुम जैसी हो वैसी रहो। इतनी इज्जत हमें पचती नही है। ये किस्सा सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And the confusion between Tu, Tum and Tamhe will never end! 😂 We're sure all the Gujurati fans can relate to this! 😋 . . . #RashamiDesai #SupportRashamiDesai #StandByRashamiDesai #WeLoveRashamiDesai #RashamiDesaiRulingBB #biggboss13 #bb13 #love #grateful @colorstv @endemolshineind

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai and Arhaan Khan Unseen Video From Bigg Boss House
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

रश्मि के इस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो शेयर होते ही तेजी से वायरल होना भी शुरू हो गया है। बता दें कि रश्मि देसाई का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट इस समय उनकी टीम संभाल रही है। क्योंकि रश्मि इस समय बिग बॉस हाउस में हैं।  

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Rashmi Desai and Arhaan Khan Unseen Video From Bigg Boss House
Rashami Desai - फोटो : voot

बात करें बिग बॉस की तो बीते एपिसोड में सलमान ने रश्मि के सामने अरहान की सच्चाई रखी थी। जिसके बाद वो फूट-फूट कर रोई थीं। वहीं अरहान की सच्चाई सामने आने के बाद घर का माहौल भी पूरी तरह से बदल गया है। सभी घरवाले भी अरहान से बेहद नाराज हैं। तो वहीं अब घर के इस माहौल में तड़का लगाने के लिए विकास गुप्ता नए सदस्य के रूप में एंट्री करने वाले हैं। विकास की एंट्री के बाद बिग बॉस का खेल और भी दिलचस्प हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed