फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: शादी से पहले संबंध और प्रेग्नेंसी पर दीया मिर्जा ने दिया बेबाक बयान, बोलीं- इसे वही सेलिब्रेट कर सकते हैं जो...

Sat, 02 Jul 2022 07:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 02 Jul 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
Dia Mirza expressed her views on premarital sex and pregnancy, said it is personal choice
दीया मिर्जा - फोटो : social media

दीया मिर्जा की गिनती उन अभिनेत्रियों में होती है जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। हाल ही में उन्होंने शादी से पहले शारीरिक संबंध और गर्भधारण करने को लेकर खुलकर बात की है। दीया ने कहा कि यह एक पर्सनल च्वाइस है और यह वही सेलिब्रेट कर सकते हैं जो निर्णय लेते समय किसी से डरते नहीं है।

Dia Mirza expressed her views on premarital sex and pregnancy, said it is personal choice
दीया मिर्जा की फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि दीया ने फरवरी 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली थी। शादी के बाद उन्होंने अप्रैल में अपने प्रेग्नेंट होने की घोषणा की थी, जिसके बाद शादी से पहले उनके प्रेग्नेंट होने को लेकर सवाल खड़े होने लगे थे। इन सवालों का दीया ने भी बेबाकी से जवाब भी दिया था उन्होंने बताया था कि प्रेग्नेंट होने की वजह से उन्होंने शादी नहीं की थी बल्कि शादी के तैयारियों के दौरान उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था। बता दें कि उसी साल जुलाई में उन्होंने बेटे अव्यान को जन्म दिया था।

Dia Mirza expressed her views on premarital sex and pregnancy, said it is personal choice
दीया मिर्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दीया ने कहा कि समाज में कई लोग शादी से पहले शारीरिक संबंध और प्रेग्नेंसी को 'अधिकार' मानते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह व्यक्तिगत पसंद की बात है जिसे केवल वह लोग ही सेलिब्रेट कर सकते हैं  जो अपनी पर्सनल च्वाइस से डरते नहीं हैं। हालांकि कुछ लोगों की इस मुद्दे पर सोच कुछ अलग भी हो सकती है या वे इसे गलत भी मान सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza expressed her views on premarital sex and pregnancy, said it is personal choice
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा अनुभव सिन्हा की अगली फिल्म 'भेड़' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले दीया उनके साथ ही फिल्म 'कैश' 'दस' और 'थप्पड़' में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह तापसी पन्नू की फिल्म 'धक धक' में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में रत्ना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तरुण डुडेजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को इसी साल अगस्त में रिलीज करने की तैयारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed