फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koffe With Karan 7 Trailer: अनिल का धिना धिन धा, सारा, सामंथा और रणवीर की जबरदस्त गपशप, देखें 'कॉफी विद करण 7' का ट्रेलर

Sat, 02 Jul 2022 07:08 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 02 Jul 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
koffee with karan season 7 trailer out samantha ruth prabhu blames karan johar anil kapoor dhina dhin dha alia sara ali ranveer gossip
कॉफी विद करण 7 का ट्रेलर - फोटो : social media

निर्माता निर्देशक करण जौहर के पॉपुलर शो कॉफी विद करण के सातवें सीजन का ट्रेलर आउट हो चुका है। जिसे देखकर ही पता चल रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी 'कॉफी विद करण' में जबरदस्त गपशप के साथ खूब एंटरटेनमेंट मिलने वाला है और इस सीजन में भी करण के साथ कॉफी पीते हुए सितारे अपनी जिंदगी के कई राज खोलने वाले हैं। फिलहाल ट्रेलर से ये तो साफ हो गया है कि शो में शिरकत करने वालों में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, सामंथा रूथ प्रभु, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सारा अली खान, वरुण धवन, विजय देवर कोंडा, जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।

koffee with karan season 7 trailer out samantha ruth prabhu blames karan johar anil kapoor dhina dhin dha alia sara ali ranveer gossip
कॉफी विद करण 7 - फोटो : social media

कॉफी विद करण 7 के ट्रेलर की धमाकेदार शुरुआत रणवीर सिंह से होती है। जिसमें वह करण के सवालों के मजेदार जवाब देते दिखे, वहीं धिना धिन धा पर अनिल कपूर के क्रेजी डांस मूव्स देखकर हंसी रोकना मुश्किल है। वहीं सारा अपने एक्स के बारे में बात करते हुए कहती हैं 'वह सबका एक्स है' और जान्हवी भी बेबाक जवाब देती नजर आईं।

koffee with karan season 7 trailer out samantha ruth prabhu blames karan johar anil kapoor dhina dhin dha alia sara ali ranveer gossip
कॉफी विद करण 7 - फोटो : social media

ट्रेलर में साउथ अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु भी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान करण जौहर को अनहैप्पी मैरिज के लिए जिम्मेदार ठहराती नजर आईं। सामंथा करण जौहर से कहती हैं 'आप अनहैप्पी मैरिज की वजह हैं। आपने जिंदगी को K3G के रूप में दिखाया है जबकि सच्चाई KGF है,। वहीं अनन्या पांडे ने अनन्या पांडे ने इस अफवाह के बारे में सच्चाई बताई कि उनके पिता चंकी पांडे ने उनके बॉलीवुड डेब्यू के लिए भुगतान किया। वह कहती हैं, 'सच्चाई यह है कि मेरे पापा ऐसी चीजों के लिए पैसे देने से नफरत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
koffee with karan season 7 trailer out samantha ruth prabhu blames karan johar anil kapoor dhina dhin dha alia sara ali ranveer gossip
करण जौहर, कॉफी विद करण - फोटो : Instagram

करण जौहर ने ट्रेलर रिलीज करते हुए जानकारी दी कि 'कॉफी विद करण सीजन 7' इसी महीने यानी 7 जुलाई, 2022 से ऑनएयर होगा। सबसे खास बात ये है कि इस बार कॉफी विद करण को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed