सब्सक्राइब करें

शादी से पहले पार्टी करती दिखीं दीया मिर्जा, ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ तस्वीरें आईं सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Feb 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Dia mirza with businessman beau vaibhav rekhi, See pics inside
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/poojadadlani02

दीया मिर्जा की शादी की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 15 फरवरी को दीया अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी के साथ शादी करने जा रही हैं। सभी रस्में बेहद सादगीपूर्ण तरीके से होंगी। शादी से पहले दीया मिर्जा और वैभव रेखी की तस्वीरें सामने आई हैं।

Trending Videos
Dia mirza with businessman beau vaibhav rekhi, See pics inside
दीया मिर्जा, वैभव रेखी - फोटो : instagram/poojadadlani02

शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने दीया और वैभव के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी थी जहां दीया और वैभव के अलावा उनके कुछ करीबी और दोस्त थे। पूजा ददलानी, वैभव और परिवार से सम्बंध रखती हैं। पूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं इसके साथ उन्होंने अपने परिवार में दीया मिर्जा का स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia mirza with businessman beau vaibhav rekhi, See pics inside
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/viralbhayani

एक तस्वीर में दीया मिर्जा और वैभव रेखी पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कपल के साथ अन्य कई लोग भी हैं। तस्वीर के साथ पूजा ने लिखा- 'हमारे इस क्रेजी परिवार में दीया आपका स्वागत है, हम सब तुमसे प्यार करते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pooja Dadlani (@poojadadlani02)

Dia mirza with businessman beau vaibhav rekhi, See pics inside
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/viralbhayani

पार्टी के बाद दीया मिर्जा मीडिया के सामने आईं और उन्होंने तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक वेबसाइट के मुताबिक, शादी में 50 लोग ही शामिल होंगे। कपल का संगीत सेरेमनी करने का कोई इरादा नहीं हैं हालांकि दोनों परिवारों के सदस्य साथ में क्वालिटी टाइम बिताएंगे। शादी पारंपरिक तरीके से होगी उससे पहले दोनों रजिस्टर्ड मैरिज भी करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
Dia mirza with businessman beau vaibhav rekhi, See pics inside
दीया मिर्जा - फोटो : instagram/diamirzaofficial

बता दें कि 16 साल की उम्र में दीया मिर्जा ने काम करना शुरू कर दिया था। वे एक मल्टीमीडिया कंपनी में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। कॉलेज के दिनों से ही दीया को कई बड़ी कंपनियों के लिए मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे। मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे खुल गए। दीया की मुख्य फिल्मों में रहना है तेरे दिल में, तहजीब, कोई मेरे दिल में है, लगे रहो मुन्ना भाई और थप्पड़ हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed