{"_id":"6027f8b28ebc3ee9631f2035","slug":"madhubala-birthday-special-know-about-the-actress-personal-life-and-death-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वालीं मधुबाला आखिरी वक्त में रह गईं थीं अकेली, दिल ही बनी थी मौत की वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वालीं मधुबाला आखिरी वक्त में रह गईं थीं अकेली, दिल ही बनी थी मौत की वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मधुबाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में खूबसूरत हसीनाओं की कमी कभी नहीं रही, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे भी रहे हैं जिन्हें ये जमाना कभी नहीं भुला सकता। ऐसी ही बेपनाह खूबसूरत और हसीन अदाकारा थीं मधुबाला जिनके चाहने वालों की संख्या आज भी कम नहीं हुई है।14 फरवरी 1933 को जन्मीं मधुबाला के बचपन का नाम 'मुमताज जहां देहलवी' था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। तो चलिए मधुबाला के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
मधुबाला
- फोटो : Vintage Bollywood
वैलेंटाइन डे के खूबसूरत दिन पर जन्मीं मधुबाला को अगर इश्क का दूसरा रुप कह दें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। लाखों- करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मधुबाला के जन्म से ही दिल में छेद था और डॉक्टरों के मुताबिक उस बीमारी में उन्हें बहुत ज्यादा आराम की जरूरत थी लेकिन घर की मजबूरियों के लिए मधुबाला को काम करना पड़ा।
3 of 5
मधुबाला
फिल्म 'बसंत' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मधुबाला की खूबसूरती और लोकप्रियता का आलम ये था कि ऑस्कर अवॉर्ड विनर निर्देशक फ्रैंक कापरा मधुबाला को हॉलीवुड में ब्रेक देने का मन भी बना चुके थे, लेकिन मधुबाला ने मना कर दिया। मधुबाला का बाहरी शरीर जितना खूबसूरत था अंदर से उनके शरीर में उतनी ही समस्याएं थी। उनके सिर्फ दिल में ही छेद नहीं था बल्कि उन्हें फेफड़ों की भी परेशानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मधुबाला
- फोटो : ट्विटर
इसके अलावा उन्हें एक और गंभीर बीमारी थी जिसमें उनके शरीर में आवश्यक मात्रा से ज्यादा खून बनने लगता था और ये खून उनकी नाक और मुंह से बाहर आता था। मधुबाला को उनकी बीमारियों ने इस कदर जकड़ लिया था कि नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं। हालांकि डॉक्टरों के हाथ खड़े करने के बाद भी नौ साल तक मधुबाला जीवित रहीं लेकिन जीवन के आखिरी नौ साल उन्होंने अकेले में गुजारे।
विज्ञापन
5 of 5
मधुबाला और दिलीप कुमार
- फोटो : फाइल
मधुबाला का नाम बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार से जुड़ा था। फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में जैसी केमेस्ट्री दिलीप और मधुबाला ने दिखाई वो महज अभिनय नहीं था, वो उनका इश्क था। मधुबाला को लेकर दिलीप कुमार ने कहा था- मैं उनसे हमेशा प्यार करूंगा। अपने जीवन के आखिरी समय में मधुबाला बेहद अकेले पड़ गई थी। उस वक्त बेहद कम लोग ही उनका हाल चाल लेने जाते थे। 23 फरवरी 1969 को दिल की बीमारी की वजह से महज 36 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों की इस बेहद खूबसूरत हीरोइन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।