पूरे देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां लोग इस लड़ाई में घर रहकर मदद कर रहे हैं तो वहीं सरकार के साथ ही साथ सितारे भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई बॉलीवुड सितारे कोरोना के खिलाफ खुद से आगे आकर मदद कर चुके हैं। इस बीच आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
आमिर खान ने आटे के साथ बांटे 15 हजार रुपये, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे पोस्ट
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट सामने आ रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि आमिर खान ने 23 अप्रैल को दिल्ली के एक इलाके में ट्रक भरकर आटे के एक-एक किलो के पैकेट भेजे। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट में जो खास बात कही जा रही है कि वो ये कि इन आटे के पैकेट के अंदर 15 हजार रुपये भी छुपे हुए थे।
View this post on Instagram
A post shared by Aamir Khan Fanpage Indonesia (@aamirfansindonesia) on
वैसे बता दें कि ऐसा बहुत कम होता है जब किसी भी तरह ही मदद के बारे में आमिर खान खुलकर किसी को भी बताते हैं। ऐसे में इन वायरल पोस्ट पर भी कुछ साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है कि ये फेक न्यूज है या फिर सच में आमिर खान ने ऐसा किया है। वहीं जब आमिर खान से इस बारे में बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
याद दिला दें कि कोरोना के खिलाफ पूरा बॉलीवुड भी आगे आ गया है। हाल ही में आमिर खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने पुलिस को सलाम किया था और उनके जज्बे और हौसले की तारीफ की थी। इसके साथ ही आमिर ने एक अकाउंट की डिटेल साझा करते हुए सभी को मदद के लिए भी प्रेरित किया था।
— Aamir Khan (@aamir_khan) April 25, 2020
गौरतलब है कि आमिर खान की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा है। फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर्स सामने आए थे, जिनमें आमिर खान का लुक रिवील किया गया था। इसके अलावा भी फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on