{"_id":"64b80b4be5643c47710b2328","slug":"did-lokesh-kanagaraj-indirectly-confirm-making-thalaivar-171-with-superstar-rajinikanth-know-full-details-here-2023-07-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lokesh Kanagaraj: सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 'थलाइवर 171' बनाने जा रहे हैं लोकेश कनगराज? निर्देशक ने कही यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lokesh Kanagaraj: सुपरस्टार रजनीकांत के साथ 'थलाइवर 171' बनाने जा रहे हैं लोकेश कनगराज? निर्देशक ने कही यह बात
साउथ एक्टर विजय की फिल्म लियो के निर्देशक लोकेश कनगराज की अगली फिल्म पर अब सबकी नजर टिकी हुई है। इस बात की बड़ी चर्चा है कि लोकेश अगली बार सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करेंगे, निर्देशक ने खुद लगभग पुष्टि कर दी है कि उनकी अगली फिल्म 'थलाइवर 171' है।
2 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश की लियो में काम कर रहे मलयालम अभिनेता बाबू एंटनी ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि लोकेश कनगराज की अगली फिल्म रजनीकांत के साथ है। अब पत्रकारों ने भी जब लोकेश से सवाल किया कि क्या उनकी अगली फिल्म रजनीकांत के साथ है तो उन्होंने जवाब में कहा, 'आधिकारिक अपडेट आधिकारिक तौर पर प्रोडक्शन की ओर से आएगा।'
3 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
कहा जा रहा है कि इस फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म को अस्थायी तौर पर 'थलाइवर 171' कहा गया है। एक आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। उम्मीद है कि 10 अगस्त को रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' की रिलीज के बाद इस फिल्म पर काम किया जाएगा। रजनीकांत ने हाल ही में अपनी बेटी ऐश्वर्या द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म 'लाल सलाम' की शूटिंग पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच, निर्देशक लोकेश कनगराज ने यह भी खुलासा किया है कि वह 'लियो' के बाद अपनी आगामी फिल्म थलाइवर 171 के बाद कैथी 2 शुरू करेंगे। वहीं, विजय और तृषा के अलावा लियो में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
लोकेश कनगराज
- फोटो : सोशल मीडिया
यह उनकी तमिल डेब्यू फिल्म होगी। वहीं, मायस्किन, गौतम वासुदेव मेनन, अनुराग कश्यप और प्रिया आनंद भी लियो में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।