फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shabana Azmi: जब एक्टिंग से मुंह फेरने की ठान बैठी थीं शबाना आजमी, इस वजह से थीं शर्मिंदा!

Sat, 29 Jul 2023 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Jul 2023 11:31 AM IST
विज्ञापन
Did you know Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Shabana Azmi once considered quitting acting for this reason
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी अभिनय यात्रा में शबाना आजमी ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है। इन दिनों वह करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आ रही हैं। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए शबाना आजमी ने खुलासा किया कि उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया था। एक्ट्रेस ने इसकी वजह भी बताई।

Did you know Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Shabana Azmi once considered quitting acting for this reason
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान यह जिक्र किया कि वह एक डांस नंबर नहीं कर पाईं। इसके बाद कोरियोग्राफर ने सेट पर जूनियर कलाकारों के सामने उन्हें अपमानित किया तो उन्हें बहुत खराब महसूस हुआ। उन्हें इतनी ज्यादा शर्मिंदगी महसूस हुई कि वह रोते हुए सेट से चली गईं। इसी दौरान वह सब कुछ घटित हुआ, जब उन्होंने एक्टिंग से मुंह फेरने का फैसला किया। 

Did you know Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Shabana Azmi once considered quitting acting for this reason
शबाना आजमी - फोटो : social media

शबाना आजमी ने बताया यह बात 1977 में आई फिल्म 'परवरिश' के दौरान की है। इस फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस को ऐसी स्थिति से दो-चार होना पड़ा था। उस वाकये को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह डांस नहीं कर सकती थीं। इस वजह से उन्होंने कोरियोग्राफर कमल मास्टर से रिहर्सल कराने का अनुरोध किया। हालांकि, कोरियोग्राफर को भरोसा था कि उन्हें रिहर्सल की जरूरत नहीं है।  शबाना आजमी ने आगे बताया, 'यह बहुत डरावना था, क्योंकि मैं नीतू सिंह के साथ थी। इससे पहले कि मैं यह समझ पाती कि मुझे अपना दाहिना पैर और बायां पैर कहां रखना है, नीतू दो रिहर्सल कर चुकी होती और वहीं बैठ जातीं'।
RARKPK Online Leaked: रिलीज के साथ ही पायरेसी की शिकार हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', कमाई पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन
विज्ञापन
Did you know Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Shabana Azmi once considered quitting acting for this reason
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

शबाना आजमी ने आगे बताया, 'मैंने घबराते हुए कमल जी से कहा कि यह बहुत कठिन है। क्या हम इसमें कुछ बदलाव कर सकते हैं? उस वक्त सेट पर बहुत सारे जूनियर आर्टिस्ट्स थे। उन्होंने कहा, 'अब शबाना जी कमल डांस मास्टर को सिखाएंगी कि क्या स्टेप्स करने हैं। उनका ऐसा कहना इतना अपमानजनक और बुरा था कि मैं सेट से चली गई। मैं शूटिंग के कपड़ों में ही वहां से निकल गई और अपनी कार ढूंढने लगी। लेकिन, जब देखा कि कार वहां नहीं है तो मैं उन्हीं कपड़ों में जुहू में अपने घर की ओर नंगे पैर चलने लगी। मैंने घर जाकर रोते हुए कहा, 'मैं अब किसी फिल्म में काम नहीं करूंगी, मैं यह अपमान नहीं सह सकती'।
RARKPK: 'रॉकी और रानी' में शबाना आजमी संग लिपलॉक पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, ट्वीट कर दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Did you know Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani star Shabana Azmi once considered quitting acting for this reason
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने बताया कि बाद में 'परवरिश' के निर्देशक मनमोहन देसाई आए और उन्होंने मुझे गले लगाया। सेट पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन्होंने मुझसे माफी मांगी। इसके अलावा अन्य प्रोड्यूसर्स ने भी मुझे शांत कराने में मदद की। सुलक्षणा पंडित ने कहा था, 'तुम फिल्म के लिए कोरियोग्राफर से ज्यादा जरूरी हो। उनकी इस बात ने मुझे बहुत हिम्मत दी।' बता दें कि फिल्म 'परवरिश' में शबाना आजमी के अलावा अमिताभ बच्चन, नीतू कपूर और विनोद खन्ना जैसे सितारे भी नजर आए।
RARKPK Day 2: करण जौहर के घर देर रात जुटे ‘रॉकी’ और ‘रानी’, अयान और दीपिका की मौजूदगी से मिले नए संकेत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed