फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dilip Kumar: सायरा से मिलने रोज चेन्नई से मुंबई आते थे दिलीप कुमार, घरवालों से पूछकर घुमाने ले गए

Wed, 07 Jul 2021 10:12 AM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar and Saira Banu's marriage love story that withstood the test of time
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : instagram/dilipkumar_FC

‘ट्रेजेडी किंग’ ने नाम से मशहूर रहे अभिनेता दिलीप कुमार जमाने को सुबकता सिसकता छोड़ चले गए। परदे पर मोहब्बत के अफसाने दर अफसाने लिखने वाले दिलीप कुमार की हालात पिछले कई साल से नाजुक चल रही थी। बीते दो महीनों उनका अस्पताल आना जाना भी लगा रहा। लेकिन, इस बार वह अस्पताल गए तो फिर कफन ओढ़कर ही घर लौटे। उनकी बेगम सायरा बानो दिन रात दिलीप कुमार की तीमारदारी में लगी रहीं और किसी बच्चे की तरह उन्हें लगातार दुलारती रहीं।



जी हां, दिलीप कुमार के दिल में एक बच्चा आखिरी दिन तक कुलांचे भरता रहा। उम्र के हिसाब से बुजुर्ग दिलीप कुमार की आखिरी तस्वीरों में उनकी आंखों में किसी बच्चे जैसी ही चमक दिखती है। सौ साल के होने की दहलीत से बस दो कदम पहले ठिठक गए इस कलाकार के दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों फैंस उनकी सेहत की दिन रात दुआ करते रहे। सायरा बानो ने मान लिया था कि उनके शौहर का आखिरी समय नजदीक है। लेकिन वह उनके चाहने वालों को आखिरी वक्त तक दिलासा देती रहीं। दोनों की मोहब्बत ही ऐसी रही जिसमें दोनों ने कभी एक दूसरे को कमजोर नहीं होने दिया।

Dilip Kumar and Saira Banu's marriage love story that withstood the test of time
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : ट्विटर

दिलीप कुमार की मोहब्बत के किस्से भी कम लोगों को ही मालूम हैं। एक जमाना था जब विलायत से लौटीं सायरा बानो से मिलने वह हर रोज रात को चेन्नई से आ जाया करते थे। और, सुबह की फ्लाइट पकड़कर फिर शूटिंग करने चले जाते थे। सायरा बानो को पहली बार दिलीप कुमार अपनी कार में घुमाने ले गए तो इसके लिए उन्होंने बाकायदा सायरा बानो की मां और दादी से अनुमति ली। इस पहली सैर में ही दिलीप कुमार ने सायरा बानो के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। हालांकि, तब सायरा बानो को लगा था कि दिलीप कुमार यूं ही उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

Dilip Kumar and Saira Banu's marriage love story that withstood the test of time
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : instagram/filmygyan

साल 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की। तब से यह जोड़ा हिंदी फिल्मों में होने वाली शादियों के लिए एक मिसाल बना हुआ है। इन दोनों ने एक साथ जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखे हैं और उनका डटकर सामना भी किया है। अपनी शुरुआती जिंदगी को याद करते हुए सायरा ने हाल ही में बताया था कि अपने शुरुआती करियर में दिलीप कुमार और वह खुद भी एक साथ अच्छा काम कर रहे थे। सायरा ने कहा कि दिलीप साहब ने अपनी जिंदगी में जितनी अच्छी फिल्में की हैं, उन्होंने उससे भी कम फिल्में कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilip Kumar and Saira Banu's marriage love story that withstood the test of time
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए तब सायरा ने कहा था कि दिलीप कुमार के साथ शादी करके उनके साथ रहना बहुत आसान था। वह बहुत ही दयालु किस्म के इंसान रहे हैं। उन्होंने शादी को लेकर कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। सायरा के मुताबिक दिलीप कुमार से उनका प्रेम हमेशा निस्वार्थ रहा और ये ऐसा प्रेम था कि जिसके लिए उन्हें कभी कुछ न सोचना पड़ा और न करना पड़ा। दिलीप कुमार को देखते ही सायरा बानो का दिल जो पहली बार पिघला था, वह आखिर तक वैसा ही द्रवित ही बना रहा। सायरा को उन दिनों का भी अफसोस रहता है जब  काम के सिलसिले में बहुत यात्राएं करती थी और काम के चक्कर में मैं अपने पति के साथ सुबह की चाय तक नहीं पी पाती थीं। हालांकि इसका भी दिलीप साहब ने कभी बुरा नहीं माना।

विज्ञापन
Dilip Kumar and Saira Banu's marriage love story that withstood the test of time
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अब दिलीप कुमार हमारे बीच नहीं रहे। उनके बंगले पर लगने वाली महफिलें तो पिछले कई साल से वीरान रही हैं। बीते साल उनके दोनों भाइयों के गुजर जाने पर दिलीप कुमार ने अपनी सालगिरह का जलसा भी कैंसिल कर दिया था। आखिरी बार उनके करीब जाने का कम ही लोगों को मौका मिल पाया। बीती सालगिरह पर ही सायरा बानो ने बताया था, 'अब वह बहुत अच्छे नहीं है। वह बहुत कमजोर हो गए हैं। कभी-कभी घर में ही टहल लेते हैं और वापस अपने कमरे में चले जाते हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed