अभिनेता दिलीप कुमार हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं। 97 वर्षीय अभिनेता लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि वह अब सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपनी तबीयत के बारे में भी बताते रहते हैं। इस बार दिलीप कुमार बेहद खास वजह से चर्चा में हैं।
शब-ए-बारात पर दिलीप कुमार ने साझा की अपनी नई तस्वीर, 97 वर्षीय अभिनेता ने फैंस का ऐसे किया शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल दिलीप कुमार ने शुक्रवार को अपने सभी फैंस को शब-ए-बारात की शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस मौके पर दिलीप कुमार ने उनकी सलमाती की दुआ मांगने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने ये शुक्रिया अदा अपनी नई तस्वीर साझा करके किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दिलीप कुमार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी ये तस्वीर साझा की है।
दिलीप कुमार ने जो तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। उसमें वह कुर्सी का एक कोना पकड़कर खड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के ट्वीट में उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। दिलीप कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा- 'शब-ए-बारात पर आप सभी की प्रार्थना और दुआओं के लिए बेहद शुक्रिया। मैं भी आप सभी के लिए दिल से दुआ मांगता हूं।'
Thank you for all your prayers and duas on #Shab_e_baraat My heartfelt prayers for all of you too. pic.twitter.com/h00uEbB0PK
गौरतलब है कि दिलीप कुमार इन दिनों कोरोना वायरस के चलते क्वारंटीन मोड में हैं। डॉक्टर्स की मानें तो कोरोना वायरस 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों और 10 साल की कम उम्र वाले बच्चों के लिए काफी खतरनाक है। ऐसे में दिलीप साहब की उम्र 97 साल होने के चलते उनका पूरा परिवार उनकी देख-रेख में लगा हुआ है। इतना ही नहीं सूत्रों की मानें तो परिवारीजनों के अलावा हॉस्पिटल के कुछ डॉक्टर और नर्स भी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
अभिनेता दिलीप कुमार के करीबी सूत्रों ने बताया, 'भगवान की कृपा से उन्हें अब तक डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की समस्या या दिल से संबंधित कोई बीमारी नहीं है। उम्र बढ़ जाने के कारण उन्हें सिर्फ थोड़ी कमजोरी है।' दिलीप कुमार की शारीरिक हालत इस समय कोरोना वायरस जैसी बीमारी से लड़ने की नहीं है। सूत्र बताते हैं, 'दिलीप साहब की देखभाल उनकी पत्नी सायरा बानो के अलावा उनका सारा परिवार कर रहा है। सही तौर पर उनकी देखभाल के लिए कुछ नर्सों के स्टाफ को भी रखा गया है। वे समय-समय पर उनका ध्यान रखते हैं। फिलहाल वे एकदम ठीक हैं, और स्वस्थ हैं।'
पढ़ें: कोरोना वायरस के लिए धर्मेंद्र ने इंसानों को ठहराया जिम्मेदार, वीडियो साझा कर कह- 'मैं काफी दुखी हूं अपने..'