फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवानी के दिनों में ऐसे दिखते थे टीवी के 'राम', तस्वीर देख फैंस नहीं कर पा रहे यकीन

Sat, 11 Apr 2020 03:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 11 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Ram Arun Govil New Pics Viral On Social media
अरुण गोविल - फोटो : ट्विटर

33 साल बाद भी रामानंद सागर की रामायण को लेकर लोगों में खास उत्साह है। हर दिन सोशल मीडिया पर इस सीरियल को लेकर ट्रेंड देखा जाता है। शो में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल के फैंस तब भी थे अब भी हैं। उनके बारे में हर छोटी बड़ी बात फैंस जानना पसंद करते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर अरुण गोविल की एक तस्वीर वायरल हो रही है।

Ramanand Sagar Ramayan Ram Arun Govil New Pics Viral On Social media
अरुण गोविल - फोटो : ट्विटर

यह तस्वीर अरुण गोविल के जवानी के दिनों की है। तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है। इस तस्वीर को अरुण गोविल की भाभी तब्बसुम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हम शुक्रगुजार हैं प्रकाश जावड़ेकर जी के जिन्होंने रामायण को फिर से डीडी नेशनल पर दिखाने का फैसला किया।

Ramanand Sagar Ramayan Ram Arun Govil New Pics Viral On Social media
Arun Govil

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा- इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आज की पीढ़ी को पता चलेगा रामायण क्या है। मेरी खुशकिस्मती है कि रामायण के राम मेरे देवर हैं। अरुण गोविल की ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। इस तस्वीर में अरुण गोविल को पहचानना मुश्किल हो रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Ram Arun Govil New Pics Viral On Social media
arun govil

रामायण में निभाए राम के किरदार से अरुण गोविल को पूरे देश में शोहरत और इज्जत तो खूब मिली लेकिन यह किरदार लोगों के जहन में इस कदर से बैठ गया कि लोग अरुण गोविल में सिर्फ श्रीराम की छवि ही देखने लगे। उनके पास किसी और रोल के लिए कभी कोई निर्देशक नहीं आया। इन दिनों अरुण गोविल फिर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Ramanand Sagar Ramayan Ram Arun Govil New Pics Viral On Social media
Arun Govil

रामायण' की बात करें तो इसके एक एपिसोड के करीब नौ लाख रुपये लगते थे। इस शो की शूटिंग करीब 550 दिन चली थी। इसे गुजरात के उमरगांव में शूट किया गया था। 80 के दशक में 'रामायण' का जो चाव था वो दर्शकों में अभी भी है। 'रामायण' का दोबारा प्रसारण डीडी नेशनल पर शुरू हो गया है। इस शो का प्रसारण सुबह और रात 9 बजे किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed