{"_id":"5847aa814f1c1b9b19448d17","slug":"dilip-kumar-love-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मधुबाला से सायरा बानो तक, दिलीप ने हर इश्क को संजीदगी से जिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मधुबाला से सायरा बानो तक, दिलीप ने हर इश्क को संजीदगी से जिया
Sun, 11 Dec 2016 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Dec 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा के महानायक रहे दिलीप कुमार की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। अपने अभिनय से उन्होंने फिल्म जगत को मुरीद बना लिया था। लेकिन उनकी लव लाइफ हमेशा से विवादों में रही। अपने करियर में बुलंदी छूने वाले दिलीप प्यार में कई बार फेल हुए। आज हम आपको उनकी जिंदगी में आए पहले से लेकर आखिरी प्यार तक के सभी किस्से बताने जा रहे हैं।
मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो किस्से जो आज तक अनछुए रहे
2 of 9
कम ही लोग जानते हैं कि 1940 में देविका रानी ने युसुफ खान को दिलीप कुमार के नाम से नवाजा और यही वो लम्हा था जब बॉलीवुड में दिलीप कुमार का उदय हुआ। दिलीप की जिंदगी में जो पहला प्यार बनकर आईं थीं वो थीं एक्ट्रेस कामिनी कौशल। फिल्म 'शहीद' के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों शादी करना चाहते थे और इसके लिए पूरी प्लानिंग भी कर ली थी। लेकिन कामिनी पहले से ही शादी-शुदा थीं।
मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो किस्से जो आज तक अनछुए रहे
3 of 9
उन्होंने अपनी बहन की मौत के बाद उनके पति से शादी कर ली थी। क्योंकि बहन के बच्चे छोटे थे और उन्हें संभालने के लिए कामिनी को शादी करनी पड़ी। जब कामिनी और दिलीप के रिश्ते की भनक उनके परिवार वालों को लगी तो कामिनी के भाई दिलीप को धमकाने पहुंच गए। उन्होंने दिलीप को कामिनी से दूर रहने की चेतावनी तक दे डाली। तीन साल तक चला ये रिश्ता आखिरकार खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो किस्से जो आज तक अनछुए रहे
4 of 9
इसके बाद 1951 में फिल्म 'तराना' की शूटिंग के दौरान दिलीप की मुलाकात मधुबाला से हुई। इस प्रेम कहानी की खास बात ये थी मोहब्बत का इजहार मधुबाला की तरफ से हुआ। उन्होंने गुलाब के फूल के साथ एक चिट्ठी दिलीप को भिजवाई। इसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे मोहब्बत करते हैं तो ये गुलाब का फूल कबूल करें।' दिलीप कुमार ने मुस्कुराते हुए वो फूल कबूल कर लिया। दोनों एक-दूसरे से एक पल के लिए अलग नहीं रहना चाहते थे। इसलिए मधुबाला जहां भी शूटिंग करतीं दिलीप उस सेट पर पहुंच जाते।
विज्ञापन
मधुबाला के इश्क फिर सायरा से शादी, दिलीप कुमार की मोहब्बत के वो किस्से जो आज तक अनछुए रहे
5 of 9
दोनों के प्यार के चर्चे फिल्म इंडस्ट्री में चारों ओर फैल गए। लेकिन दोनों के प्यार के दुश्मन बन गए मधुबाला के पिता अताउल्ला खां। वो इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। अताउल्ला मधुबाला को दिलीप से दूर रखने के लिए उन पर सख्त नजर रखने लगे। इसके चलते दिलीप कुमार उनको नापसंद करने लगे थे। कहते हैं कि ये रिश्ता सगाई तक पहुंच गया था। तभी कहानी में एक ट्विस्ट आ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।