फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलजीत दोसांझ को इस अवतार में देख कर दिल दे बैठेंगे आप, 'अर्जुन पटियाला' के सेट्स से आई पहली तस्वीर

Wed, 14 Feb 2018 03:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 03:47 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh looks perfect in the cop avatar for Arjun Patiala, first look out
दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म अर्जुन पटियाला की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। वेलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू की गई है। फिल्म में लीड रोल निभा रहे दिलजीत का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। पहली तस्वीर में दिलजीत एक पुलिस वाले के अवतार में नजर आ रहे हैं।
Diljit Dosanjh looks perfect in the cop avatar for Arjun Patiala, first look out
बता दें कि फिल्म 'अर्जुन पटियाला' में दिलजीत दोसांझ के साथ लीड रोल में कृति सेनन नजर आएंगी। इस फिल्म को दिनेश विजान बना रहे हैं। पहली तस्वीर जारी कर दिनेश ने कहा, यह एक कॉमेडी फिल्म है। दिलजीत, कृति और वरुण शर्मा की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है।' 
 
Diljit Dosanjh looks perfect in the cop avatar for Arjun Patiala, first look out
दिनेश विजान ने कहा कि  शूटिंग के पहले दिन ही दिलजीत कमाल की फॉर्म में थे और सीन कमाल का शूट हुआ है। सेट्स पर मौजूद सभी लोग हंस हंस के लोट-पोट हो गए थे। फिल्म को रोहित जुगराज डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh looks perfect in the cop avatar for Arjun Patiala, first look out
फिल्म में कृति सेनन एक पत्रकार का रोल करेंगी। दिलजीत इस फिल्म में छोटे शहर के एक लड़के के रोल में हैं। दोनों फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। कृति और दिलजीत पहली बार साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 13 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed