{"_id":"5a84036e4f1c1ba0268ba142","slug":"priya-prakash-varrier-26-second-video-views-failed-bollywood-5-films-teaser","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रिया प्रकाश के सामने ढेर हो गईं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, 26 सेकेंड के वीडियो ने सबको दे दी मात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रिया प्रकाश के सामने ढेर हो गईं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, 26 सेकेंड के वीडियो ने सबको दे दी मात
Wed, 14 Feb 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Feb 2018 03:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेलेंटाइन डे का दिन प्रिया प्रकाश वॉरियर के लिए बेहद खास बन गया है। आंखों ही आंखों में प्रिया ने लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसा कब्जा जमाया है जिसने बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को धराशायी कर दिया है। इन फिल्मों में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की 'गोल्ड' से लेकर अजय देवगन की 'रेड' का नाम भी शामिल है।
2 of 5
प्रिया प्रकाश
प्रिया मलयाली फिल्म ‘ओरु अदार लव’ से डेब्यू करने जा रही हैं। वेलेंटाइन वीक के दौरान उनकी फिल्म का 26 सेकेंड का गाना सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। कुछ ही घंटों में इस गाने के टीजर को यूट्यूब पर करीब 1.50 करोड़ बार देखा जा चुका है।
3 of 5
प्रिया प्रकाश
दिलचस्प बात तो यह है कि इस फिल्म के कुछ सेकेंड के टीजर ने बॉलीवुड के बड़े बड़े हीरो की फिल्मों के टीजर और ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें अक्षय कुमार की गोल्ड और सारागढ़ी, अजय देवगन की रेड और अनुष्का की परी शामिल है। इसके अलावा पुलकित सम्राट और जिमी शेरगिल की फिल्म 'वीरे की वेडिंग' भी शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रिया प्रकाश
इस गाने में क्लासरूम में बैठे लड़का और लड़की के बीच रोमांस को दिखाया गया। यह गाना ‘मनिक्य मलाराया पूवी’ नाम से है। इस गाने के टीजर के बाद आज एक और वीडियो रिलीज किया गया है जिसमें प्रिया का अंदाज पहले से ज्यादा कातिलाना है। छोटे से वीडियो के वायरल होने के बाद प्रिया प्रकाश के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रिया प्रकाश
शिकायत के अनुसार, 'Manikya Malaraya Poovi' गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।