फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: संघर्ष के दिनों में शादियों में गाना गाते थे दिलजीत दोसांझ, जानिए कैसे बने ‘किंग ऑफ पंजाबी फिल्म्स’

Sun, 06 Dec 2020 01:06 PM IST
shrilata biswas बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: shrilata biswas Updated Sun, 06 Dec 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Diljit dosanjh Punjabi actor singer know about his journey
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

फिल्मी सितारों के बीच राजनीतिक मुद्दों पर ट्विटर पर बहस होना आजकल आम बात हो गई है। ऐसी ट्विटर वॉर अक्सर खबरों का हिस्सा बनती रहती है। ऐसा एक और नाम इसमें जुड़ गया जिसे शायद ही पहले ऐसी बहसों में शामिल होते देखा गया था। गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ की बीते गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रणौत के साथ ट्विटर पर बहस छिड़ गई, जिसने सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को दो हिस्सों में बांट दिया। ट्विटर पर दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत ट्रेंड करने लगे। वजह थी, कृषि बिलों को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में शामिल एक बुजुर्ग महिला महिंदर कौर।

Diljit dosanjh Punjabi actor singer know about his journey
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut

कंगना रणौत ने कुछ दिनों पहले महिंदर कौर की तस्वीर डालते हुए लिखा था कि टाइम मैंगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में आने वालीं दादी 100 रुपये में किसानों के विरोध प्रदर्शनों के लिए उपलब्ध हैं। कंगना ने ये बात शाहीन बाग विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वालीं बिल्किस बानो के लिए लिखी थी और उन्होंने जो दो तस्वीरें पोस्ट की थीं उनमें से एक महिंदर कौर की थी। बाद में कंगना रणौत ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

Diljit dosanjh Punjabi actor singer know about his journey
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh
इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने बीबीसी का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया जिसमें महिंदर कौर कंगना रणौत को जवाब दे रही हैं। दिलजीत ने कंगना रणौत को टैग करते हुए उन्हें महिंदर कौर की बात का जवाब देने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई छिड़ गई और वो एक-दूसरे को अपमानजनक शब्दों में बुरा-भला कहने लगे। दोनों ने एक-दूसरे के लिए ‘किसी का पालतू’ होने जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए। इसके बाद ट्विटर पर #KanganaRanaut और #DiljitDosanjh टॉप ट्रेंड में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit dosanjh Punjabi actor singer know about his journey
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

पहली बार ऐसा विवाद
कंगना रणौत लंबे समय से ट्विटर पर बहसों का हिस्सा बनती रही हैं। वो राजनीतिक मुद्दों पर लिखती हैं, कई बार विवादास्पद बयान भी देती हैं और उनकी ट्विटर वॉर जारी रहती है लेकिन, 36 साल के दिलजीत दोसांझ पहली बार इस तरह की चर्चा में आए हैं। अक्सर वो अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नए गाने या फिल्म से जुड़े ट्वीट करते हैं। लॉकडाउन के दौरान जब वह मुंबई में फंस गए थे तो उन्होंने अपने खाना बनाने के वीडियो डाले थे।

विज्ञापन
Diljit dosanjh Punjabi actor singer know about his journey
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

दिलजीत दोसांझ किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर खासे सक्रिय हैं और उससे जुड़े वीडियो और फोटो डाल रहे हैं। दिलजीत दोसांझ पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। फैंस उन्हें ‘किंग ऑफ पंजाबी फिल्म्स’ भी कहना पसंद करते हैं। दिलजीत ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड फ़िल्मों में गायिकी से लेकर एक्टिंग तक में हाथ आजमाया है। पिछले साल उनकी ‘गुड न्यूज’ फिल्म आई जिसने अच्छा प्रदर्शन किया था। हाल ही में उनकी ‘सूरज पे मंगल भारी’ फिल्म आई है जो एक कॉमेडी फिल्म है। हिंदी फिल्मों और पंजाबी-हिंदी मिक्स गानों की लोकप्रियता के कारण हिंदी भाषी लोगों के बीच भी उनका खासी पहचान बन चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed