फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: दिलजीत दोसांझ ने हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर कही बड़ी बात, कहा-सुपरस्टार अपने घर पर होंगे

Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
diljit dosanjh shares his feeling about Bollywood films says i don't give a damn about my career in hindi cinema
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

पंजाबी अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ हिंदी फिल्म जगत में भी अपनी एक अलग जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। उड़ता पंजाब और गुड न्यूज जैसी हिंदी फिल्मों का हिस्सा रहे दिलजीत दोसांझ ने भले ही हिंदी सिनेमा में कम काम किया हो, लेकिन उनके काम को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली। एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ दिलजीत दोसांझ एक अच्छे गायक भी हैं और वो अक्सर अपनी गायिकी से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।



दिलजीत खुलकर रखते हैं अपनी राय

दिलजीत दोसांझ बहुत ही बेबाकी और प्यार से किसी भी मुद्दे पर अपनी राय देने से बिलकुल भी नहीं कतराते। हाल ही में दिलजीत से जब बॉलीवुड में काम करने को लेकर उनके अनुभव और साथ ही हिंदी फिल्में करना उनके लिए कितना मायने रखता है तो इस बात पर जवाब देते हुए दिलजीत दोसांझ ने बहुत ही बेबाकी से जवाब देते हुए कहा बातों ही बातों में बॉलीवुड पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।

diljit dosanjh shares his feeling about Bollywood films says i don't give a damn about my career in hindi cinema
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

बॉलीवुड स्टार बनने की कोई इच्छा नहीं

एक खास बातचीत के दौरान दिलजीत ने न सिर्फ बॉलीवुड को लेकर खुलासे किए बल्कि ये भी कहा कि उन्हें बॉलीवुड में बड़ा स्टार बनने कि कोई इच्छा नहीं है। दिलजीत ने कहा, ‘मुझे बॉलीवुड स्टार बनने की कोई इच्छा नहीं है। मुझे अपने संगीत से प्यार है और ये मैं बिना किसी के कहे तैयार कर सकता हूं, कोई भी सुपरस्टार मुझे ये नहीं बता सकता कि मेरा संगीत चलेगा या नहीं’। किसी और का गाना बेहतर काम करेगा. इनमें से कुछ भी मुझ पर काम नहीं करता है।

diljit dosanjh shares his feeling about Bollywood films says i don't give a damn about my career in hindi cinema
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

पंजाबी कलाकार स्वतंत्र हैं

दिलजीत ने आगे बातचीत करते हुए कहा, ‘पंजाबी कलाकार बिलकुल स्वतंत्र हैं। हमें कोई भी नहीं रोक सकता। मुझे कोई संगीत बनाने से नहीं रोक सकता। मैं तब तक म्यूजिक बनाऊंगा जब तक मैं चाहता हूं और जब तक रब साथ रहेगा। मुझे इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि मुझे बॉलीवुड में काम मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
diljit dosanjh shares his feeling about Bollywood films says i don't give a damn about my career in hindi cinema
दिलजीत दोसांझ - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के बारे में बोलूंगा तो बड़ी बात बन जाएगी

इस बातचीत के दौरान जब दिलजीत दोसांझ से उनके बॉलीवुड में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह हंस पड़े और उन्होंने कहा, ‘अगर मैं इसके बारे में बात करूंगा तो ये एक बड़ी बात बन जाएगी। मुझे लगता है इन सब बातों से दूर रहना बेहतर है। आपकी आंखे कभी-कभी सब बता देती हैं। शब्दों का इस्तेमाल आवश्यक नहीं है।

विज्ञापन
diljit dosanjh shares his feeling about Bollywood films says i don't give a damn about my career in hindi cinema
दिलजीत दोसांझ - फोटो : instagram/diljitdosanjh

अपने घरों में होंगे सुपरस्टार

दिलजीत दोसांझ ने ये भी कहा कि बॉलीवुड में यह जरूरी नहीं है कि आपको डॉयलॉग मिलें।  आपके पास आपका चेहरा, एक्सप्रेशंस और आपकी आंखें हैं, जो सब कुछ जाहिर कर देती हैं। मैं किसी अभिनेता या निर्देशक का दीवाना नहीं हूं। वे अपने घरों में सुपरस्टार हो सकते हैं।’ वे आखिर में कहते हैं, ‘शायद मुझे यह पहले ही कह देना चाहिए था’। बता दें कि दिलजीत गुड न्यूज, उड़ता पंजाब और अर्जुन पटियाला जैसी कई हिंदी फिल्में कर चुके हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed