पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ किसान आंदोलन का लगातार समर्थन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनकी इसी पर अभिनेत्री कंगना रणौत से तीखी बहस हो गई थी। उसके बाद दिलजीत हर तरफ छा गए थे। अब एक बार फिर दिलजीत ने उन लोगों को फटकार लगाई है जो किसान आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर गलत बातें फैला रहे हैं।
'पिज्जा लंगर' पर ट्रोल कर लोगों को दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब, बोले- 'जब किसान जहर खा रहा था तब...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल आंदोलन कर रहे किसानों के लिए लगातार लंगर चलाया जा रहा है। जिसमें मेन्यू भी बदल रहा है। धरने डोसा और जलेबी जैसी डिश भी तैयार हो रहीं हैं। किसान केवल खुद के लिए ही नहीं, बल्कि राहगीरों के लिए भी नई-नई डिश तैयार कर रहे हैं। इतना ही नहीं धरने पर बैठे किसानों के लिए 'पिज्जा लंगर' भी चलाया जा रहा है।
कुछ लोगों ने धरना स्थल पर किसानों के लिए पिज्जा की सुविधा देने पर सवाल खड़ कर दिए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि ये लोग आंदोलन करने आए हैं या पिकनिक मनाने। इसके बाद दिलजीत दोसांझ भड़क गए और उन्होंने इस तरह सवाल उठाने वाले लोगों को करारा जवाब दिया।
Shaa Baa Shey 👏🏼
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 14, 2020
Badaa Didh Dukheya Tuadha Hain ? pic.twitter.com/u16Ti96AlN
गौरतलब कि बीते दिनों कंगना रणौत ने दिलजीत पर फिर से निशाना साधा था। उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके बाद ट्विटर पर 'दिलजीत कित्थे आ' (#Diljit_Kitthe_Aa) ट्रेंड करने लगा। कंगना के इस तंज पर दिलजीत ने मजेदार पलटवार किया और उन सभी लोगों को जवाब दिया जो जानना चाह थे कि दिलजीत किधर हैं। गायक ने अपना जवाब देते हुए पूरा रुटीन साझा किया। दिलजीत ने लिखा- ‘सुबह उठा, फिर जिम गया, पूरे दिन बहुत काम किया और अब सोने जा रहा हूं। ये मेरा पूरे दिन का शेड्यूल है।‘
कोरोना वायरस की चपेट में आते ही 'बूढ़े' हुए वरुण धवन, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें