{"_id":"5b48415b4f1c1b5d478b65b3","slug":"diljit-dosanjh-soorma-may-break-ranbir-kapoor-sanju-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर की 'संजू' को रोकने आया बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'सूरमा', क्या लग जाएगा कमाई पर ब्रेक?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर की 'संजू' को रोकने आया बॉलीवुड का सबसे बड़ा 'सूरमा', क्या लग जाएगा कमाई पर ब्रेक?
Fri, 13 Jul 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Soorma and Sanju
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो हफ्तों से लगातार बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' का कब्जा था। यहां तक कि यह फिल्म 300 करोड़ के जादुई आंकड़े को छूने के कुछ कदम ही दूर है लेकिन अब ऐसा लगता है कि 'संजू' की कमाई की रफ्तार ठप्प हो जाएगी जिसकी वजह दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' है।
2 of 5
SOORMA
दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू की फिल्म 'सूरमा' शुक्रवार यानी कि आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। 'सूरमा' भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे संदीप सिंह ने अपने साथ घटी दुर्घटना के बाद भी खेलने का जज्बा नहीं छोड़ा।
3 of 5
Soorma and Sanju
'सूरमा' फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग गुरुवार देर रात रखी गई। इस मौके पर आए सभी बॉलीवुड दिग्गजों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 'सूरमा' रणबीर की 'संजू' के कलेक्शन की रफ्तार पर रोक लगा सकती है। इसकी वजह 'सूरमा' फिल्म की कहानी के अलावा दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी और तापसी पन्नू की अब तक किसी भी फिल्म का फ्लॉप न होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sanju
दरअसल, 29 जून के बाद से बॉक्स ऑफिस पर कोई भी बड़े बजट की फिल्म रिलीज नहीं हुई जिसका सीधा फायदा 'संजू' को मिला। हालांकि दूसरे हफ्ते 'संजू' के कलेक्शन में गिरावट जरूर देखी गई लेकिन फिर भी धीमी रफ्तार के साथ रणबीर कपूर की 'संजू' 295 करोड़ के करीब कमाई करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
5 of 5
Soorma and Sanju
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर की 'संजू' 'सूरमा' को टक्कर दे पाएगी या फिर 'संजू' की कमाई का सिलसिला यहीं ठम जाएगा। 'सूरमा' फिल्म हॉकी लेजेंड संदीप सिंह पर आधारित है और इस फिल्म में दिलजीत संदीप का रोल निभा रहे हैं। शाद अली ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अंगद बेदी संदीप सिंह के बड़े भाई बिक्रमजीत सिंह के किरदार निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।