फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'संजू' के सामने दूसरे दिन बॉलीवुड पर चमका 'सूरमा', बॉक्स आफिस पर कमाए इतने करोड़

Sun, 15 Jul 2018 12:20 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 15 Jul 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh taapsee pannu Soorma film box office collection day 2
soorma
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सूरमा' रिलीज हो गई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहद कम थी। बॉक्ऑफिस पर अब भी संजू का जलवा देखने को मिला लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अभी वीकेंड में सूरमा की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है। बता दें कि यह एक बायोपिक फिल्म है जो भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है।

 
Diljit Dosanjh taapsee pannu Soorma film box office collection day 2
soorma
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के आंकड़े जारी किए हैं। फिल्म ने जहां पहले दिन  3.25 करोड़ की कमाई की वहीं दूसरे दिन  57.81% की ग्रोथ कर फिल्म ने 5.05 करोड़ की कमाई कर डाली। 'सूरमा' में संदीप सिंह का किरदार मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं तो वहीं उनके साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में हैं।
 

 
Diljit Dosanjh taapsee pannu Soorma film box office collection day 2
soorma
पहले दिन सिनेमाघरों में 30 से 35 फीसदी ऑक्यूपेसी दिखी जिसका 'सूरमा' के पहले दिन के कलेक्शन में थोड़ा बुरा असर जरूर दिखाई दिया लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और शनिवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ से ज्यादा कमाए। 'सूरमा' 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। संदीप सिंह का किरदार निभा रहे दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म का बजट 30 करोड़ बताया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh taapsee pannu Soorma film box office collection day 2
Soorma and Sanju
'सूरमा' से पहले बॉक्स ऑफिस पर खेल से संबंधित कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें बायोपिक भी शामिल हैं। इस फिल्मों के नाम भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम और चक दे इंडिया हैं। इन सभी का कलेक्शन जोरदार रहा ऐसे में 'सूरमा' आने वाले दिनों में अपनी पकड़ मजबूत कर पाएगी या नहीं यह तो समय ही बताएगा। खैर उत्तर भारत में दिलजीत दोसांझ के स्टार्डम के चलते फिल्म का बिजनेस अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
Diljit Dosanjh taapsee pannu Soorma film box office collection day 2
Soorma and Sanju
'सूरमा' में दिलजीत दोसांझ के अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। 'सूरमा' को दीपक सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने प्रोड्यूस किया है। बॉलीवुड दिग्गजों ने 'सूरमा' की जमकर तारीफ की थी। बंटी और बबली जैसी फिल्म बना चुके शाद अली के निर्देशन में बनी सूरमा, भारतीय हॉकी के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के संघर्ष की कहानी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed