फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CINTAA Tower: रंग लाई अमरीश पुरी और आशा पारेख की मेहनत, दिलीप कुमार का सपना सच होता देखने जुटे नामी सितारे

Wed, 25 Oct 2023 10:28 AM IST
प्रियंका नेगी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 25 Oct 2023 10:28 AM IST
विज्ञापन
Dillip kumar amrish puri asha parekh dream project celebs attend cintaa tower inaugration in mumbai
सिंटा टावर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों की संस्था सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसियेशन (सिंटा)  के लिए दिलीप कुमार ने एक समय सोचा था कि इस संस्था का अपना खुद का टावर हो। विजयदशमी के अवसर पर सिंटा टावर का उद्घाटन दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आशा पारेख ने किया। साल 1991 में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों दिलीप कुमार, सुनील दत्त, मिथुन चक्रवर्ती, अमजद खान और आशा पारेख ने सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की थी। इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य था कि इंडस्ट्री के कलाकारों की संस्था का अपना खुद का टावर हो। और, लगातार मेहनत से सिंटा का भव्य टावर बनकर खड़ा हो गया।

Dillip kumar amrish puri asha parekh dream project celebs attend cintaa tower inaugration in mumbai
सिंटा टावर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आशा पारेख ने इस मौके पर कहा, 'अमजद (खान) भाई ने 1991 में सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की। अमरीश पुरी ने इसके लिए बहुत मेहनत की। जमीन के लिए किसी न किसी मंत्री के पास जाना पड़ता था तो अमरीश भाई सुबह सात बजे ही मेरे घर आ जाते थे और मुझे साथ लेकर मंत्री के पास जाते थे। यह जगह मिलने में हमें बहुत जद्दोजहद करनी पड़ी। जब जमीन मिल गई तो हमने पैसे इकट्ठे करने के लिए कई कार्यक्रम किए। आज मैं बहुत खुश हूं।'

Dillip kumar amrish puri asha parekh dream project celebs attend cintaa tower inaugration in mumbai
सिंटा टावर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा के इन दिग्गज कलाकारों ने पहले सिंटा टावर के लिए जुहू-वर्सोवा लिंक रोड के पास एक प्लॉट को सुरक्षित करा लिया था लेकिन सीआरजेड के नियमों के चलते  इस जमीन को  लौटना पड़ा था और इसके बदले में अंधेरी के चार बंगला में कोकिलाबेन हॉस्पिटल के पास जमीन उपलब्ध कराई गई। दिलीप कुमार, आमिर खान और जॉनी लीवर ने साल 2011 में टावर  के निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dillip kumar amrish puri asha parekh dream project celebs attend cintaa tower inaugration in mumbai
सिंटा टावर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने टावर के निर्माण पर अपनी खुशी जताते हुए कहा, 'हमारे दिग्गज कलाकारों ने महज ख्वाब नहीं देखा बल्कि उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के प्रयासों के चलते अपनी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की भलाई के कार्यों को सर्वोपरि रखा। वे जितने अच्छे फनकार थे, उतने ही उदार दिल भी थे। उन सभी के प्रयासों को देखते हुए हमने ऐसे सभी महान सितारों को श्रद्धांजलि स्वरूप सिंटा  टावर के 'वॉल ऑफ फेम' में जगह दी है।

विज्ञापन
Dillip kumar amrish puri asha parekh dream project celebs attend cintaa tower inaugration in mumbai
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिंटा के इस भव्य व शानदार  टावर का उद्घाटन समारोह में  सुभाष घई, राज बब्बर, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, इला अरुण, बमन इरानी, अमोल गुप्ते, पंकज त्रिपाठी, गोविंद नामदेव, रंजीत कपूर, श्याम कौशल, रणवीर शौरी, सीमा पाहवा, प्रीती सप्रू, शिशिर शर्मा, नंदिता पुरी, मनोज जोशी, अमित बहल, प्रीति सप्रू, दर्शन जरीवाला, राजेश्वरी सचदेव, अयूब खान, टीना घई, मुकेश छाबड़ा, जया भट्टाचार्य, अभय भार्गव जैसे इंडस्ट्री के कई दिग्गज मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed