करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। करण ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से निर्देशन में डेब्यू किया, जिसमें शाहरुख लीड रोल में थे। इसके बाद करण जौहर की कई और फिल्मों के हीरो शाहरुख रहे। प्रोफेशन से अलग दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में करण जौहर ने शाहरुख को लेकर खुलासा किया है कि उन्हें लव स्टोरीज में काम करना कभी पसंद नहीं रहा।
Karan Johar: 'कुछ कुछ होता है' करने के लिए उत्साहित नहीं थे शाहरुख खान, करण जौहर ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। करण जौहर ने कहा कि भारतीय सिनेमा के बेस्ट रोमांटिक हीरो के रूप में मशहूर शाहरुख खान रियल लाइफ में लव स्टोरीज से नफरत करते हैं। करण जौहर ने आगे कहा, 'शाहरुख शुरुआत में कभी 'लव स्टोरीज' का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे, क्योंकि उन्हें यह शैली पसंद नहीं थी।
करण जौहर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि जब शाहरुख को 'कुछ कुछ होता है' में राहुल का आइकॉनिक रोल दिया गया, तब भी वह इस फिल्म का हिस्सा बनते हुए बहुत उत्साहित नहीं थे। शाहरुख को हमेशा एक्शन फिल्में पसंद रही हैं और इस शैली को एक्सप्लोर करना चाहते थे।
Kangana Ranaut: दिल्ली की लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बनीं कंगना, लगाए जय श्रीराम के नारे
करण जौहर ने आगे कहा कि शाहरुख खान की लव स्टोरीज पर आधारित फिल्मों को जब अपार सफलता मिली तो इस शैली के प्रति उनकी नापसंदगी कम होती गई। करण जौहर ने कहा कि यह एक तरह से चढ़ते सूरज को सलाम करने जैसा था। करण ने कहा, 'शाहरुख खान के पास खुदा की आंखें हैं, इसी खूबी ने उन्हें भारतीय सिनेमा का सदाबहार रोमांटिक हीरो बना दिया।'
Ranbir Kapoor: 'मैं उन लोगों के पक्ष में हूं जो..,' लिपस्टिक विवाद पर रणबीर कपूर ने चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान
बता दें कि शाहरुख खान ने करीब चार साल के ब्रेक के बाद इस साल फिल्म 'पठान' से कमबैक किया, जिसमें वह एक्शन करते नजर आए। इसके बाद एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' में भी शाहरुख ने एक्शन दिखाया है। अब वह राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसके बाद सलमान खान की 'टाइगर 3' में भी शाहरुख स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।
Shahrukh Gauri Wedding Anniversary: गौरी के लिए दर-ब-दर भटके थे शाहरुख, फिर शादी कर यूं मिली इश्क को मंजिल