फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Gauri Wedding Anniversary: गौरी के लिए दर-ब-दर भटके थे शाहरुख, फिर शादी कर यूं मिली इश्क को मंजिल

Wed, 25 Oct 2023 09:43 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary Know about Jawan Actor Love Story with wife know in detail
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

'कभी कभी पहली नजर


कुछ ऐसे रिश्ते बना लेती है..
जो आखिरी सांस तक छुड़ाने से
नहीं छूटती....'

प्यार-व्यार...इश्क-विश्क किसी भी इंसान के दिल में बहार ला देती है। प्यार न धर्म देखता है...न देश और न ही दूरी..ये सभी कहावतें, जितनी किसी आम शख्स के लिए सच हैं, उतनी ही बॉलीवुड के रोमांस किंग के नाम से मशहूर शाहरुख खान के लिए भी हैं। कमाल की बात तो यह है कि किंग खान को अपनी जीवनसाथी यानी गौरी खान से पहली नजर वाला प्यार उस समय में हुआ था, जब उनका दूर-दूर तक बॉलीवुड से कोई वास्ता नहीं था। आज लोग दोनों का प्यार देखकर उनके जैसे साथ रहने की कसमें खाते हैं और उनका यह साथ आज यानी 25 अक्टूबर को 32 साल हो गए हैं। चलिए आज दोनों की सालगिरह के मौके पर दोनों की लव स्टोरी बताने जा रहे हैं...   

Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary Know about Jawan Actor Love Story with wife know in detail
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में प्यार की नई परिभाषा लिखने वाले शाहरुख खान जितने रोमांटिक रील लाइफ में दिखाई देते हैं, वह उतने ही रियल लाइफ में हैं। यह बात उनकी लव स्टोरी पर गौर फरमाने पर आपको बखूबी समझ आ जाएगी। फिल्मों में एंट्री के साथ ही करोड़ों लड़कियों को अपना 'दीवाना' बना देने वाले शाहरुख अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही दिल हार गए थे। अभिनेता को महज 18 साल की उम्र में अपने से चार साल छोटी एक खूबसूरत लड़की से पहली नजर में देखते ही प्यार हो गया था। यह और कोई नहीं बल्कि गौरी खान थीं। दिल्ली के क्लब में हुई दोनों की पहली मुलाकात के बाद ही शाहरुख ने तय कर लिया था कि इसी लड़की को अपना हमसफर बनाएंगे।   

Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary Know about Jawan Actor Love Story with wife know in detail
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहली नजर में दिल दे बैठे शाहरुख पहली मुलाकात में गौरी से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, लेकिन उसके बाद आलम यह था कि जिस भी पार्टी में उनके जाने की उम्मीद होती थी उसी में अभिनेता पहुंच जाते थे। हिम्मत जुटाने के बाद तीसरी मुलाकात में शाहरुख ने आखिरकार गौरी का नंबर हासिल कर लिया था। नंबर हासिल करने के बाद शाहरुख खान ने गौरी खान से बात करने के बहाने ढूंढना शुरू किया और अपने प्यार को हासिल करने में जुट गए। शाहरुख ने अपनी दोस्त से गौरी के घर फोन कराना शुरू किया और शाहीन नाम के कीवर्ड का इस्तेमाल करने लगे। जब भी शाहीन नाम की लड़की का फोन गौरी के घर जाया करता था, तो वह समझ जाती थीं कि शाहरुख ने फोन किया है। इस तरह से दोनों की लंबी-लंबी बातें होनी शुरू हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary Know about Jawan Actor Love Story with wife know in detail
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बातें होने का सफर शुरू हुआ तो दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे थे। बातों का यह सिलसिला कुछ समय बाद साथ घूमने-फिरने में बदल गया था। हालांकि, इन मुलाकातों ने शाहरुख को गौरी के लिए पौजेसिव बना दिया था। अभिनेता को गौरी का बाल खोलना..छोटे कपड़े पहनना कुछ भी पसंद नहीं था। वह नहीं चाहते थे कि किसी की भी नजर गौरी पर पड़े। शाहरुख खान की इन्हीं आदतों से परेशान आकर गौरी उन्हें छोड़कर मुंबई चली गई थीं। लेकिन प्यार के आगे शाहरुख को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वह भी गौरी के पीछे-पीछे मुंबई पहुंच गए थे और मुंबई की गलियों में दर-बदर भटक रहे थे। उन्होंने सोच लिया था जो होगा देखा जाएगा, लेकिन वह गौरी को ढूंढकर ही रहेंगे।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary Know about Jawan Actor Love Story with wife know in detail
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी और शाहरुख की किस्मत में मिलना लिखा था और मिल ही गए। दोनों ने तय कर लिया था कि वह एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। शादी करने का सपना ही दोनों के लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन ये तो इसे सच बनाने में लगे थे। शाहरुख और गौरी को शादी करने के लिए बहुत से पापड़ बेलने पड़े थे। दोनों एक-दूसरे के लिए अपना-अपना धर्म भी बदलने को तैयार थे, लेकिन दोनों के परिवार वाले इस चीज के खिलाफ थे। हालांकि, दोनों को आखिर में जीत मिली और 25 अक्तूबर 1991 को दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए थे।    
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed