मात्र 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के दम पर डिंपल कपाड़िया ने वो स्टारडम हासिल कर लिया था जिसके कायल उस समय राजेश खन्ना भी थे। वहीं राजकपूर साहब ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। उस फिल्म का नाम था 'बॉबी'। 'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी। बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली।
किस्सा: जब अलग होने के चार साल बाद मिले थे डिंपल-राजेश, नजरें मिलाना भी हो गया था मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल की 'बॉबी' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। रातों-रात डिंपल सुपरस्टार बन गईं। लड़के डिंपल के दीवाने हो गए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन राजेश खन्ना के प्यार में गिरफ्त डिंपल ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। लेकिन धीरे-धीरे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए।
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया। 11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गयी जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी।
यहां तक कि फिल्म 'जख्मी शेर' के सेट पर डिंपल ने कहा था, 'टि्वंकल को हमेशा इस बात डर रहता है कि कहीं हमें फिर से पापा के साथ जा कर रहना ना पड़े। इसलिए वो चाहती है कि जल्दी से मुझे ढेर सारी फिल्मों में काम मिल जाए।' उस समय डिंपल ने कहा था, 'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'
वहीं जब अलग होने के चार साल बाद डिंपल और राजेश की मुलाकात हुई तो दोनों के लिए ही यह काफी एक अलग अनुभव रहा। दोनों की मुलाकात एक बंद कमरे में हुई जहां एक दूसरे से नजरें मिलाना दोनों के लिए मुश्किल हो गया था। दरअसल, दोनों की यह मुलाकात एक फिल्म के चलते हुई थी जिसका नाम जय-जय शिवशंकर था। फिल्म को राजेश खन्ना ही बना रहे थे और साथ ही मुख्य भूमिका भी निभा रहे थे। इसी सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई और डिंपल ने राजेश को इस फिल्म में काम करने की अपनी इच्छा बताई और राजेश ने उन्हें साइन कर लिया। दोनों के रिश्ते में विवादों के चलते उन्हें स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प था। फिल्म में डिंपल एक कलेक्टर की भूमिका में नजर आई थीं और राजेश एक पत्रकार की भूमिका में नजर आए थे।