एक जमाने में खूबसूरती की मिसाल पेश करने वाली एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का आज जन्मदिन है। डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर वो स्टारडम हासिल कर लिया था जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। मात्र 16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। 'बॉबी' जबरदस्त हिट साबित हुई।
{"_id":"5cfb9159bdec22072d1bac71","slug":"dimple-kapadia-birthday-5-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंक कर 'काका' की फिल्में देखती थीं डिंपल कपाड़िया, 16 की उम्र में ही बन गईं सुपरस्टार की पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्कूल बंक कर 'काका' की फिल्में देखती थीं डिंपल कपाड़िया, 16 की उम्र में ही बन गईं सुपरस्टार की पत्नी
Sat, 08 Jun 2019 04:29 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Dimple kapadia with rajesh khanna
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rishi Kapoor Dimple Kapadia
बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली। उस वक्त डिंपल महज 16 साल की थीं।
dimple kapadia
राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल की 'बॉबी' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। रातों-रात डिंपल सुपरस्टार बन गईं। लड़के डिंपल के दीवाने हो गए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेअर अवॉर्ड मिला था। राजेश खन्ना ने शादी के बाद डिंपल को फिल्म में काम करने से मना कर दिया। बॉबी की सफलता के बाद डिंपल को फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले लेकिन राजेश खन्ना के प्यार की गिरफ्त डिंपल ने इन सभी प्रस्तावों को ठुकरा दिया। लेकिन धीरे-धीरे राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते बिगड़ने शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
dimple kapadia
राजेश खन्ना से अलग होने के बाद डिंपल ने एक बार फिर बॉलीवुड का रुख किया। 11 साल के ब्रेक और दो बच्चों के बावजूद दुनिया उस समय दंग रह गयी जब 1985 में फिल्म 'सागर' में उसने डिंपल कपाड़िया का बोल्ड लुक देखा। ऐसे सीन्स करना उस दौर में बड़ी बात मानी जाती थी। फिल्म 'जख्मी शेर' के सेट पर डिंपल ने कहा था, 'टि्वंकल को हमेशा इस बात डर रहता है कि कहीं हमें फिर से पापा के साथ जा कर रहना ना पड़े। इसलिए वो चाहती है कि जल्दी से मुझे ढेर सारी फिल्मों में काम मिल जाए।' उस समय डिंपल ने कहा था, 'काका के साथ बस एक ही आदमी रह सकता है और वह खुद। मुझे अपने लिए और अपनी बेटियों के लिए एक खुला घर चाहिए, जहां सब अपनी आवाज उठा सकें और खुल कर जी सकें।'
विज्ञापन
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया
- फोटो : social media
1985 में आई फिल्म 'मंजिल मंजिल' से एक प्रेम कहानी शुरू हुई थी डिंपल और सनी देओल के बीच। पूरे ग्यारह साल चला डिंपल और सनी देओल का अफेयर। सनी और डिंपल का रिश्ता किसी से छिपा नहीं था। यहां तक की डिंपल की बेटियां सनी को छोटे पापा कहकर बुलाती थीं लेकिन सनी उस वक्त शादी शुदा थे और अपने बच्चों को छोड़ना नहीं चाहते थे इसी वजह से ये प्रेम कहानी आगे नहीं बढ़ पाई। साल 1993 में आई फिल्म 'रूदाली' डिंपल कपाड़िया की महत्वपूर्ण फिल्मों में एक है। रुदाली के लिए डिंपल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।