फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने खाया 46 साल में पहली बार 'मां के हाथ का खाना', बोलीं- 'अब समझ आया...'

Sat, 30 May 2020 01:53 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 30 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dimple Kapadia Make Food For The First Time For Daughter Twinkle Khanna and Akshay Kumar
ट्विंकल खन्ना, डिंपल कपाड़िया - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। अक्षय के साथ ही उनकी पत्नी भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अक्षय और ट्विंकल बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। दोनों सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में दोनों अक्सर कोई ना कोई पोस्ट साझा करते ही रहते हैं, खासकर ट्विंकल। अब हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया के जरिए ही बताया है कि उन्होंने 46 साल में पहली बार मां के हाथ का खाना खाया है।

Dimple Kapadia Make Food For The First Time For Daughter Twinkle Khanna and Akshay Kumar
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media

लॉकडाउन के बीच ट्विंकल अपने पति अक्षय कुमार, बेटी नितारा और बेटे आरव के साथ घर में समय व्यतीत कर रही हैं। इस वक्त को ट्विंकल अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय कर रही हैं। इस बारे में ट्विंकल अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताती रहती हैं। अब ट्विंकल को लॉकडाउन के बीच उनकी मां यानी अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने खाना बनाकर खिलाया है।

Dimple Kapadia Make Food For The First Time For Daughter Twinkle Khanna and Akshay Kumar
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media

दरअसल ट्विंकल ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में एक बाउल में फ्राइड राइस रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा है, "46 साल लगे मेरी मां को, एक महामारी हुई, लॉकडाउन बढ़ा... तब जाकर उन्होंने मेरे लिए कुछ पकाया- फ्राइड राइस। अब मुझे भी पता चल गया है 'मां के हाथ का खाना' से लोगों का क्या मतलब होता है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

It has only taken 46 years, a pandemic and an extended lockdown for my mother to make me my first meal-fried rice. Now I also know what people mean when they say ‘Maa Ke Haath Ka Khana’ #MamaMia

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Dimple Kapadia Make Food For The First Time For Daughter Twinkle Khanna and Akshay Kumar
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media

ट्विंकल के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री से भी कई लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। वहीं ट्विंकल के फैंस उनके इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही पोस्ट पर लिखे कैप्शन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dimple Kapadia Make Food For The First Time For Daughter Twinkle Khanna and Akshay Kumar
ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि हाल ही में ईद के समय पर भी ट्विंकल ने अपनी नानी बेट्टी कपाड़िया को याद किया था। ट्विंकल अपनी नानी को याद कर काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि नानी के बिना उनकी टेबल और उनका दिल दोनों खाली हैं।

पढ़ें: अक्षय कुमार बोले, 'मेरे पेट पर लात मत मारो', पत्नी ट्विंकल खन्ना से सरेआम मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed