अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खास जोड़ियों में से एक मानी जाती है। दोनों अक्सर एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के साथ मजाक- मस्ती भी करते नजर आते हैं। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के काम को बहुत सराहा गया था। ये फिल्म अरुणाचलम मुरुगननाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सेनेटरी पैड बनाने के लिए दुनिया की सबसे सस्ती मशीन बनाई और महिलाओं को इसके इस्तेमाल के लिए जागरुक किया। हाल ही में फिल्म पैडमैन ने अपने रिलीज के दो साल पूरे किए।
अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल से मांगी माफी, कहा- 'मेरे पेट पर लात मत मारो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैडमैन के दो साल पूरे होने पर अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'फिल्म पैडमैन को दो साल पूरे हो गए, मुझे खुशी है कि हम एक ऐसे मुद्दे को उठाने में कामयाब रहे, जिस पर लोग बात करने से कतराते हैं। मुझे उम्मीद है कि हम गरीबी को समाप्त करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाएंगे और मासिक धर्म की वर्जनाओं को तोड़ पाएंगे।' अक्षय ने अपने इस ट्वीट में फिल्म की हीरोइन सोनम कपूर और राधिका आप्टे को टैग किया।
It’s been 2 years to #PadMan and I’m glad we managed to push the envelope a little on this taboo subject. This #MenstrualHygieneDay, I hope we move a step closer towards ending period poverty and breaking taboos surrounding menstruation. @sonamakapoor @radhika_apte pic.twitter.com/NinRxcm3Cm
अक्षय की इस पोस्ट पर ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'अक्षय कुमार तुम पक्का मेरे अगले प्रोडक्शन का हिस्सा नहीं होगे।' इसके बाद अक्षय ने तुरंत ट्विंकल से माफी मांगते हुए लिखा, 'कृपया मेरे पेट पर लात मत मारो। टीम को टैग करना भूल गया। मैं अपनी प्रोड्यूसर से मांगी मांगता हूं। फिल्म के डायरेक्टर आर बाल्की, जिनके बिना ये फिल्म असंभव थी।' दरअसल ट्विंकल खन्ना ही फिल्म पैडमैन की निर्माता थीं।
Please mere pet pe laat mat maro 🙏🏻 Missed tagging the team. Apologies to my producer, @mrsfunnybones, director #RBalki and the man without whom Padman wouldn’t be made @murugaofficial https://t.co/FbrOBSFLjG
सेनेटरी पैड देने की मुहिम से जुड़े
अक्षय कुमार हाल ही में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड देने की मुहिम से जुड़े हैं। उन्होंने आर्थिक मदद करने के बाद पीरियड्स के दौरान की स्वच्छता और पैड्स को लेकर एक नई मुहिम में शामिल होने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने इसमें लोगों से भी जुड़ने की अपील भी की।
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक अच्छे काम के लिए आपकी मदद चाहिए। कोरोना काल में पीरियड्स नहीं रुकते, मुंबई में जरूरतमंद महिलाओं को सेनेटरी पैड्स देने में मदद करें। हर योगदान मायने रखता है।'
वक्त के हर मोड़ पर अमिताभ बच्चन ने जड़ा सिक्सर, छह दशकों की ये छह फिल्में बताती हैं जिंदगी का सलीका
A great cause needs your support. Covid doesn’t stop periods, help provide sanitary pads to underprivileged women across Mumbai. Every donation counts : https://t.co/gty1PeX3CT https://t.co/CDgPkoGH82
— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 21, 2020