बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन हो गया है। वह 80 साल की थीं और पिछले कई दिनों से बीमार थीं। बीमारी के चलते ही उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले बेट्टी, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और नितारा के साथ एक मल्टीप्लेक्स के बाहर नजर आई थीं। हाल ही बेट्टी ने अपना 80वां जन्मदिन मनाया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
डिंपल कपाड़िया की मां का निधन, विश्व एड्स दिवस पर मानुषी छिल्लर का एलान, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। मानुषी अपनी बेबाकी और विचारों को व्यक्त करने में भी बेहतर हैं, क्योंकि वे सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय खुलकर रखती हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड खिताब जीतने के बाद उन्होंने भारत में महिलाओं की मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार लाने के उद्देश्य से एक गैर-लाभकारी संगठन, प्रोजेक्ट शक्ति की न सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे स्थापित भी किया।
#WorldAidsDay: पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का एलान, गांवों में जाकर महिलाओं को करेंगी जागरूक
हिंदी सिनेमा की मसाला फिल्मों में आइटम सॉन्ग एक खास जरूरत बन गए है। फिल्म में अगर तड़कता-भड़कता गाना न हो तो फिल्मकारों को वह फिल्म आधी-अधूरी लगती है। फिल्म रिलीज होने से पहले ऐसे गानों का काम फिल्म को लेकर क्रेज स्थापित करना होता है। फिल्म जगत में ऐसे गानों के जरिए दर्शकों को रिझाने वाली अभिनेत्रियों को 'आइटम गर्ल' का तमगा दिया जाता है। अब 20 दिसंबर को रिलीज हो रही 'दबंग 3' से इंडस्ट्री को एक और आइटम गर्ल मिलने जा रही है। फिल्म के नए गाने 'मुन्ना बदनाम' में अभिनेत्री वारिना हुसैन, सलमान खान के साथ कमर लचकाती हुईं नजर आ रही हैं।
मलाइका के आगे फीकी पड़ी 'दबंग खान' की ये नई 'मुन्नी', करीना के 'फेविकोल' से भी कोसों दूर
बोनी कपूर की इस बेटी ने फिल्मों से क्यों बनाई है दूरी, सामने आई ये वजह
बीते कुछ समय से देश में डिजिटल कंटेंट की डिमांड तेजी से बढ़ी है। जहां एक तरह दर्शकों को इससे कंटेंट का विकल्प हासिल हुआ तो वहीं दूसरी तरफ कलाकारों को भी एक के बाद एक प्रोजेक्ट हासिल हो रहे हैं। धीरे-धीरे मशहूर कलाकार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी दस्तक दर्ज करा रहे हैं। नई जानकारी के अनुसार बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'फैमिली मैन' के जरिए अब साउथ एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। मनोज बाजपेयी अभिनीत 'फैमिली मैन' इस साल की टॉप वेब सीरीज के फेरिस्त में शुमार है। दर्शक बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं।
'फैमिली मैन 2' के जरिए डिजिटल डेब्यू करेंगी साउथ की ये अभिनेत्री, नागार्जुन के परिवार से है कनेक्शन